ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

LPG Charge and Gas Surcharge Complaint: सोचिए अगर आप खाने के बाद बिल देखे और उसमें बिना बताए अतिरिक्त चार्ज जुड़ जाए, तो आप क्या करेंगे? अब समय आ गया है सच जानने का और अपने अधिकारों के लिए कदम उठाने का।

रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

LPG Charge and Gas Surcharge Complaint: अगर आप होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद बिल देखते हैं और उसमें “LPG चार्ज”, “गैस सरचार्ज” या “फ्यूल कॉस्ट” जैसे अतिरिक्त शुल्क जुड़े मिलते हैं, तो अब सतर्क हो जाइए। सरकार ने इस तरह की वसूली पर सख्त रुख अपनाया है और साफ निर्देश दिया है कि ग्राहकों से इस तरह के चार्ज नहीं लिए जा सकते।


हाल ही में Central Consumer Protection Authority (CCPA) ने होटल और रेस्टोरेंट के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि कोई भी होटल या रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों के बिल में अपने आप LPG चार्ज, गैस सरचार्ज, ईंधन शुल्क या इसी तरह का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं जोड़ सकता। ग्राहकों को सिर्फ वही कीमत देनी होगी जो मेन्यू में लिखी होती है (टैक्स अलग हो सकते हैं)।


क्यों लिया जा रहा है ऐसा चार्ज?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और गैस सप्लाई में आई दिक्कतों के कारण कुछ जगहों पर रेस्टोरेंट मालिक अतिरिक्त खर्च का हवाला देकर ग्राहकों से ये चार्ज वसूल रहे हैं। लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि इसका बोझ ग्राहकों पर डालना गलत और गैरकानूनी है।


अगर बिल में दिखे LPG या गैस सरचार्ज, तो क्या करें?


सबसे पहले रेस्टोरेंट में ही करें आपत्ति

अगर बिल में कोई गलत चार्ज दिखे, तो तुरंत मैनेजर या स्टाफ से बात करें।

उन्हें बताएं कि CCPA के नियमों के अनुसार यह चार्ज लेना गलत है और इसे हटाने की मांग करें। कई बार बात करने पर तुरंत सुधार हो जाता है।


नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर करें शिकायत

अगर आपकी बात नहीं मानी जाती, तो आप सीधे National Consumer Helpline (NCH) पर शिकायत कर सकते हैं।


शिकायत करने के तरीके:

1. 1915 पर कॉल करें

2. NCH मोबाइल ऐप या UMANG App के जरिए शिकायत दर्ज करें

3. WhatsApp नंबर: +91 8800001915 पर मैसेज भेजें


ई-जागृति पोर्टल पर दर्ज करें केस

अगर मामला गंभीर है और आपको न्याय चाहिए, तो आप E-Jagriti Portal के जरिए उपभोक्ता आयोग में आधिकारिक शिकायत दर्ज कर सकते हैं।


इसके अलावा आप:

जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत दे सकते हैं

सीधे CCPA को भी शिकायत भेज सकते हैं


ग्राहकों के लिए जरूरी बात

याद रखें, रेस्टोरेंट आपको सिर्फ खाने का बिल और लागू टैक्स ही चार्ज कर सकता है। LPG या गैस सरचार्ज जैसे अतिरिक्त शुल्क लेना नियमों के खिलाफ है। अगर आप जागरूक रहेंगे और गलत के खिलाफ आवाज उठाएंगे, तो न सिर्फ आपका पैसा बचेगा बल्कि ऐसे गलत प्रैक्टिस पर भी रोक लगेगी।