ब्रेकिंग
सम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: एक साल तक शादियों में सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल को लेकर दी यह सलाहबिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हालPMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थानBihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारीसम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: एक साल तक शादियों में सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल को लेकर दी यह सलाहबिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हालPMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थानBihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल

गोपालगंज में रामनवमी ड्यूटी से लौट रही दो महिला सिपाही सड़क हादसे में घायल हो गईं। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, चालक फरार

बिहार न्यूज
ट्रैक्टर चालक फरार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GOPALGANJ :- गोपालगंज में रामनवमी ड्यूटी से लौट रही दो महिला सिपाही सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो महिला कांस्टेबल समेत ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 


घटना नगर थाना क्षेत्र के न्यू बंजारी बाईपास के समीप की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रामनवमी को लेकर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। ड्यूटी समाप्त होने के बाद दो महिला पुलिसकर्मी ई-रिक्शा से पुलिस लाइन लौट रही थीं। इसी दौरान न्यू बंजारी बाईपास के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों महिला सिपाही समेत चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। 


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल दोनों महिला कांस्टेबल और चालक का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी, जिसकी वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ई-रिक्शा में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और ट्रैक्टर व उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


 रामनवमी को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इसी दौरान ड्यूटी समाप्त कर वापस लौट रही महिला पुलिसकर्मी हादसे का शिकार हो गईं। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी चिंता का माहौल देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।


उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। रामनवमी ड्यूटी से लौट रही महिला सिपाहियों के साथ हुए इस सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की जरूरत को उजागर कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टैग्स

संबंधित खबरें