ब्रेकिंग
जस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतजस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत

Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास

पटना में इस बार रामनवमी भव्य अंदाज में मनाई जाएगी। 52 शोभायात्राएं शहर से गुजरते हुए डाक बंगला चौराहा पहुंचेंगी, जहां मुख्य आयोजन होगा। लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है, वहीं कई बड़े नेता और कलाकार भी शामिल होंगे।

Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Ram Navami Patna : राजधानी पटना में इस वर्ष रामनवमी का पर्व अभूतपूर्व भव्यता के साथ मनाया जाएगा। शहर में कुल 52 भव्य शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी, जो विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए मुख्य केंद्र डाक बंगला चौराहा पहुंचेंगी। यहीं पर सबसे बड़ा आयोजन होगा, जहां एक विशाल मुख्य मंच तैयार किया गया है। आयोजकों के अनुसार, डाक बंगला चौराहा और महावीर मंदिर के आसपास करीब 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।


इस भव्य आयोजन को और खास बनाने के लिए कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।


इसके अलावा, इस आयोजन का मुख्य आकर्षण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रहेंगे, जो शोभा यात्राओं में शामिल लोगों को पारंपरिक पाग और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेंगे। उनके साथ प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता और सांसद अरुण गोविल भी मौजूद रहेंगे। साथ ही, भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी भी इस भव्य शोभा यात्रा का हिस्सा बनेंगे।


रामनवमी के आयोजन को लेकर भाजपा नेता नितिन नवीन की विशेष भूमिका रही है। जब वे केवल बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे, तभी से वे इस पर्व को लेकर बेहद सक्रिय रहे हैं। बताया जाता है कि वे श्रीराम मंच के माध्यम से वर्षों से इस आयोजन को व्यक्तिगत रूप से आयोजित करवाते रहे हैं। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भी उन्होंने अपनी परंपरा को कायम रखा है। उनका कहना है कि भगवान श्रीराम की कृपा से ही उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है, इसलिए वे इस खास मौके पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का सम्मान करना चाहते हैं।


इस आयोजन का इतिहास भी काफी रोचक रहा है। वर्ष 2010 में महज 8 झांकियों के साथ शुरू हुई यह यात्रा आज 52 भव्य झांकियों तक पहुंच चुकी है। हर साल इसकी भव्यता और आकर्षण बढ़ता जा रहा है। इस बार झारखंड से लेकर वृंदावन तक के कलाकार इसमें हिस्सा ले रहे हैं, जो इसे और भी खास बना रहे हैं।


पूरे शहर में रामभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। सड़कों को सजाया जा रहा है, जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं और भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि लाखों की भीड़ के बीच व्यवस्था बनी रहे।


इस बार की रामनवमी को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन और आयोजकों ने पूरी तैयारी कर ली है। श्रद्धालुओं में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी एक नई मिसाल कायम करेगा। पूरा पटना राममय और भगवामय होने को तैयार है।