ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए सरकारी आवास, नए मंत्रियों को मिला नया बंगलामारपीट और धमकी मामले में एक्शन: नोटिस मिलते ही बीजेपी विधायक को पहुंचना पड़ा थाने, पुलिस ने बॉन्ड भरवाने के बाद छोड़ाबिहार में सूखे नशा पर बड़ा प्रहार: तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, लग्जरी कार से मिला एक करोड़ का गांजासचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई वाइनबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानसम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए सरकारी आवास, नए मंत्रियों को मिला नया बंगलामारपीट और धमकी मामले में एक्शन: नोटिस मिलते ही बीजेपी विधायक को पहुंचना पड़ा थाने, पुलिस ने बॉन्ड भरवाने के बाद छोड़ाबिहार में सूखे नशा पर बड़ा प्रहार: तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, लग्जरी कार से मिला एक करोड़ का गांजासचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई वाइनबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधान

Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव

पटना के मनेर में बच्चों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो गुटों के बीच फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।

Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Crime : बिहार में रामनवमी से ठीक पहले राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के छितनावां गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार को दो गुटों के बीच हुई इस झड़प में करीब पांच राउंड फायरिंग हुई और आधे घंटे तक जमकर पथराव चलता रहा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस की मौजूदगी में भी लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते रहे।


घटना की शुरुआत पांच दिन पहले हुए एक छोटे विवाद से हुई थी। गांव के पिंटू कुमार के बेटे आर्यन कुमार और विनय कुमार के बेटे करण कुमार के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें आर्यन की पिटाई कर दी गई थी। गुरुवार को उसी विवाद का बदला लेने के लिए आर्यन अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और करण गुट के वीर कुमार की पिटाई कर दी। इसी दौरान गांव में चल रहे यज्ञ से लौट रही रूबी कुमारी बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन वह खुद ही हिंसा का शिकार हो गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।


इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला बेकाबू हो गया। गोलीबारी के साथ-साथ ईंट-पत्थर चलने लगे। करीब आधे घंटे तक पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शुरुआत में हालात काबू में नहीं आ सके।


पुलिस के अनुसार, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान महिला-पुरुष समेत चार लोग घायल हो गए, जिनमें विशाल कुमार, साहिल, केवल राय और रूबी देवी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से दो देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और पांच खोखा बरामद किए हैं, जिससे साफ है कि झड़प के दौरान गोलीबारी हुई थी।


घटना के बाद बिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस अब अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।


मनेर थाना प्रभारी रजनीश ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला बच्चों के विवाद से जुड़ा हुआ है, जो बाद में दो गुटों की हिंसक भिड़ंत में बदल गया। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस अपने बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर रही है।


घटना के बाद पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।


रामनवमी जैसे बड़े धार्मिक पर्व से पहले हुई इस घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या विवाद को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।फिलहाल गांव में हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है। प्रशासन ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित खबरें