ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

RJD ने कहा कि बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह अपने विभाग के कैलेंडर में अपने परिवार और बच्चों की फ़ोटो लगवाकर क्या साबित करना चाहते हैं? ये बिहार सरकार के मंत्रालय का कैलेंडर है या मंत्री जी की निजी फैक्टरी का कैलेंडर?

बिहार न्यूज
कैलेडर का फोटो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रवक्ता दानिश रिजवान का फायरिंग करने का वीडियो राष्ट्रीय जनता दल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया तो वीडियो तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद दानिश रिजवान ने इसे एआई जेनरेटेड वीडियो बताया। राष्ट्रीय जनता दल के फेसबुक अकाउंट से अब एक फोटो अपलोड किया गया है। यह फोटो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री से जुड़ा है। 


बिहार के लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह का सरकारी कैलेडर पर फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी पत्नी और बच्चे भी नजर आ रहे हैं। जिसे लेकर आरजेडी ने एक बार फिर एनडीए को घेरने का काम किया है। नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए आरजेडी ने फेसबुक अकाउंट पर फोटो अपलोड करते हुए लिखा कि "सरकारी पैसे का कैसे दुरुपयोग होता है इसका नमूना देख लीजिए! 


RJD ने कहा कि बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह अपने विभाग के कैलेंडर में अपने परिवार और बच्चों की फ़ोटो लगवाकर क्या साबित करना चाहते हैं? ये बिहार सरकार के मंत्रालय का कैलेंडर है या मंत्री जी की निजी फैक्टरी का कैलेंडर? स्व महिमामंडन में तो इन्होंने इस मामले में PM मोदी और CM नीतीश कुमार को भी पीछे छोड़ दिया! जब कोई पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को छोड़कर धन्ना सेठों को मंत्रालय रेवड़ियों की तरह बांटेगी तब यही तो होगा!


RJD का कहना है कि चिराग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी कैलेंडर पर परिवार के लोगों का फोटो छपवा लिया है। अपने ऑफिसियल फेसबुक पर कैलेडर का फोटो अपलोड करते हुए मंत्री संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मंत्री संजय कुमार सिंह ने परिजनों की तस्वीर PHED विभाग के कैलेंडर पर छपवा दिया। सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपसरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप