ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / politics / मोहन भागवत का बिहार दौरा, विधानसभा चुनाव से पहले 6 मार्च को इस...

मोहन भागवत का बिहार दौरा, विधानसभा चुनाव से पहले 6 मार्च को इस जिले में आएंगे RSS प्रमुख

संघ प्रमुख के इस दौरे से हिंदुत्व, सामाजिक एकता और स्वावलंबन जैसे मुद्दों पर ज़ोर दिया जाएगा, जो संघ की मूल विचारधारा से जुड़े हैं। साथ ही, यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके इस दौरे का बिहार की राजनीति पर कितना प्रभाव पड़ता है।

02-Mar-2025 03:04 PM

By First Bihar

Mohan Bhagwat Bihar Visit: विधानसभा चुनाव से पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बिहार दौरा होने वाला है। इस कार्यक्रम को लेकर संघ के कार्यकर्ता तैयारी में जुट गये हैं। बिहार में 2025 के चुनाव को देखते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


6 मार्च को बिहार के सुपौल जिले में वो आ रहे हैं। मोहन भागवत के इस दौरे से बिहार में बीजेपी और संघ की सक्रियता और रणनीति को लेकर अटकलें तेज हो सकती हैं। खासकर, जब बिहार में जातिगत समीकरण और गठबंधन की राजनीति चरम पर है।


मोहन भागवत 6 मार्च को बिहार के सुपौल के वीरपुर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। वही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों से मुलाकात कर समाज और राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 


बता दें कि RSS प्रमुख मोहन भागवत का सुपौल दौरा 2020 में तय हुआ था लेकिन कोरोना महामारी के आने के चलते यह दौरा स्थगित कर दिया गया था। अब 4 साल बाद वो सुपौल के इस कार्यक्रम में आ रहे हैं। सुपौल जैसे क्षेत्र में संघ की गतिविधियों का बढ़ना संकेत देता है कि संगठन अपने नेटवर्क को और मजबूत कर रहा है, जिससे आगामी चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है।


संघ प्रमुख के इस दौरे से हिंदुत्व, सामाजिक एकता और स्वावलंबन जैसे मुद्दों पर ज़ोर दिया जाएगा, जो संघ की मूल विचारधारा से जुड़े हैं। साथ ही, यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके इस दौरे का बिहार की राजनीति पर कितना प्रभाव पड़ता है।