Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
31-Dec-2024 11:22 AM
By Ranjan Kumar
dsp adil bilal case: बिहार सरकार के मंत्री नीरज सिंह बबलू ने रोहतास गोलीकांड की घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा है कि यातायात डीएसपी पूरी तरह मेंटल है, इसका इतिहास खराब है और इसने प्रोबेशन पीरियड में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया था।
उन्होंने कहा कि ट्रैफिक डीएसपी द्वारा घर में घुसकर किसी को गोली मारना क्रिमिनल एक्टिविटी है। ऐसे अपराधी को कम से कम फांसी की सजा होनी चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री, बिहार के उपमुख्यमंत्री, डीजीपी, डीआईजी एवं एसपी से भी बात हुई है और इसके खिलाफ अविलंब कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ न्यायालय में भी मामला चलाया जाएगा और स्पीडी ट्रायल कराकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने सरकार के स्तर से आम लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यातायात डीएसपी एवं उनके बॉडीगार्ड के हथियार को जब्त कर लिया गया है तथा मामले में न्यायिक जांच करते हुए अविलंब कार्रवाई की जाएगी।
वहीं उन्होंने मामले में लीपापोती के सवाल पर कहा कि हम लोगों के रहते मामले में कोई लीपापोती नहीं होगी इसकी पूरी गारंटी हम देते हैं और न्यायालय में भी स्पीडी ट्रायल करा कर कार्रवाई होगी। बता दें कि बिहार सरकार के मंत्री नीरज सिंह बबलू घटना के बाद मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सासाराम पहुंचे थे परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।