हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
17-Oct-2021 01:33 PM
PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने महागठबंधन पर निशाना साधा है। श्रवण अग्रवाल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव, चिराग पासवान और राहुल गांधी में आपसी समझौता है। तीनों सोची-समझी रणनीति के तहत साथ चल रहे हैं। बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में ये तीनों दल सोची समझी साजिश के तहत अपना उम्मीदवार उतारे हैं। इसकी रूप रेखा हमारे पूज्य नेता रामविलास पासवान जी के प्रथम पुण्यतिथि के दिन दिल्ली स्थित चिराग पासवान के घर पर लिखीं गईं थी।
रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि जमुई सांसद चिराग पासवान लालू यादव के हनुमान हैं। चिराग को लेकर किसी तरह का कोई कंफ्यूजन नहीं है। तारापुर और कुशेश्वर स्थान के मतदाता भी बहुत जागरुक हैं। वे तेजस्वी और चिराग के बीच हुए समझौते को अच्छी तरह से समझ रहे हैं। मतदान के दौरान तारापुर और कुशेश्वरस्थान की जनता एनडीए गठबंधन के पक्ष में ही वोट करेगी।
श्रवण अग्रवाल ने बताया कि राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव दिल्ली में चिराग के साथ मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ साजिश रच रहे थे। उप चुनाव के कारण लालू प्रसाद यादव के घर में फुट पड़ गई हैं। तेजप्रताप यादव कुशेश्वर स्थान में राजद उम्मीदवार के विरुद्ध कांग्रेस के उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं। इसलिए लालू यादव जी से आग्रह है कि पहले वे अपने घर को सम्भाले।