Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
18-Jan-2025 11:50 AM
By Ganesh Samrat
Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पार्टी से नाराज होने की खबर अब पक्की मानी जा रही है। पिछले 25 नवंबर से जगदानंद सिंह ने राजद के प्रदेश कार्यालय से अपनी दूरी बना ली और अब आज जब पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है तो अबतक जगदानंद सिंह पहुंचे नहीं है और इसी को इस बात की जानकारी भी नहीं है कि वह यहां आएंगे या नहीं। इतना ही नहीं राजद के तरफ से इस मामले में एक नई जानकारी भी सामने आई है।
दरअसल, राजद ने आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी आगे कि रणनीति तय करेगी। ऐसे में यहां पार्टी के सभी अहम नेता को शामिल होना है और उनके बैठने के लिए जगह भी तय कर दिए गए हैं। लेकिन,अब राजद सूत्रों से जो जानकारी निकलकर सामने आई है। उसके मुताबिक इस बैठक में जगदानंद सिंह के नाम की पर्ची नहीं लगाई गई है। इसके बाद लगभग यह तय हो गया है कि जगदा बाबु अब आउट हो गए हैं और राजद ने यह अब स्वीकार भी लिया है।
मालूम हो कि, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना के मौर्या होटल में हो रही है। जिसमें आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल होंगे। स्थानीय होटल में हो रही इस बैठक में राजद के सांगठनिक चुनाव की घोषणा की जाएगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 85 सदस्य शामिल हैं जबकि विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर करीब दो सौ नेता भी बैठक में शामिल होंगे। इसमें राजद के विभिन्न राज्यों की इकाइयों के अध्यक्ष एवं प्रमुख नेता भी आमंत्रित किए गए है। लेकिन इसमें कहीं भी खबर लिखें जाने तक जगदानंद सिंह नाम नजर नहीं आ रहा है।
गौरतलब हो कि, राजद में वर्तमान में सदस्यता अभियान चल रहा है। सदस्यता के आधार पर ही सांगठनिक चुनाव होगा। राजद का गठन 1997 में किया गया था। तब से चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हरेक तीन वर्षों पर सांगठनिक चुनाव कराए जाते हैं। यह चुनाव वर्ष 2025 से 2028 तक के लिए होगा। सांगठनिक चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी के सभी पदों पर नये सिरे चुनाव कराये जायेंगे। चार महीने तक चुनाव कार्यक्रम चलेगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 11.30 बजे शुरू होगी। पार्टी की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर करीब एक दर्जन कमेटियों का गठन किया गया है।