Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
06-Mar-2025 12:17 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics : सदस्यता बहाल होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के विधान पार्षद सुनील सिंह आज सदन पहुंचे और इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री पर तंज कसा। कहा- भले ही पूरी दुनिया उन्हें पलटू राम कहती हो, लेकिन हम नहीं कहेंगे। मुख्यमंत्री की सदन में ही मिमिक्री करने के कारण ही विधान परिषद की आचार समिति ने उनकी सदस्यता रद करने की अनुशंसा की थी।
हालांकि 25 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए सदस्यता बहाल करने का आदेश दिया था। इसके बाद भी उनकी सदस्यता सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बहाल नहीं की थी। तब उन्होंने पूरी कानूनी प्रक्रिया और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए विधान परिषद सभापति को पत्र लिखा था।
कहा था कि 28 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है और इसमें भाग लेने के लिए उनकी सदस्यता बहाल की जाए। इसके बावजूद पांच मार्च को उनकी सदस्यता सभापति ने बहाल की। आज गुरूवार को जब वे सदन पहुंचे तो सबसे पहले मुख्यमंत्री पर ही अपने अंदाज में तंज कसा।
हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि जिन्हें पूरी दुनिया पलटू राम कहती है, उन्हें हम नहीं कहेंगे। सुनील सिंह विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई हैं, एवं लालू परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं। आज सदन पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने विक्ट्री चिन्ह दिखाया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि खुदा के घर देर है, अंधेर नहीं।
लोकतंत्र के मंदिर में 26 जुलाई 2024 को जिस तरह लोकतंत्र का गला घोंटा गया, आज दूध का दूध-पानी का पानी हो गया है। सुप्रीम कोर्ट से मुझे न्याय मिला है। यह सरकार के हिटलरशाही और तानाशाही रवैये की हार है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण मेरी सदस्यता समाप्त की गई थी। बिहार को गर्त में धकेला जा रहा है, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। मैं झुकने वाला नहीं हूं और मेरी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी।