Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
15-Mar-2025 06:14 PM
By First Bihar
RJD विधायक ने ब्राह्मणों को लेकर क्या कहा? वीडियो फिर हुआ वायरल
Bihar politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव का दो साल पुराना एक विवादित वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह दावा कर रहे हैं कि ब्राह्मण मूल रूप से रूस के निवासी हैं और उन्हें भारत से बाहर कर देना चाहिए।
जैसे-जैसे बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक बयानबाजी तेज हो रही है। विरोधी दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, तो वहीं पुराने वीडियो वायरल कर चुनावी माहौल को गरमाने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह ब्राह्मणों को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि यह वीडियो पुराना है, लेकिन चुनावी माहौल में इसे दोबारा प्रसारित किया जा रहा है।
पूर्व विधायक का दावा – ब्राह्मण रूस के निवासी
राजद के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने 29 अप्रैल 2023 को बिहार के सुपौल जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि ब्राह्मण मूल रूप से रूस और अन्य यूरोपीय देशों के रहने वाले हैं, जो भारत में आकर बस गए। उन्होंने अपने भाषण में इस दावे को कई बार दोहराया।
DNA जांच का हवाला देकर विवादित बयान
पूर्व विधायक ने अपने बयान में यह भी कहा कि डीएनए जांच से यह साबित हुआ है कि भारत में कोई भी ब्राह्मण मूल रूप से इस देश का निवासी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज देश को विभाजित कर शासन करना चाहता है और इसलिए उन्हें भारत से बाहर कर देना चाहिए। इसके विपरीत, उन्होंने यह दावा किया कि यादव समाज भारत का मूल निवासी है।
राजनीतिक गलियारों में बढ़ा विवाद
इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में विवाद छिड़ गया है। चुनावी माहौल में इसे एक बड़े राजनीतिक मुद्दे के रूप में देखा जा रहा है। इस बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है, क्योंकि इसी साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।