ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar Assembly Monsoon session: एस. सिद्धार्थ के इस्तीफे को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज, आरजेडी विधायक ने लगाए गंभीर आरोप

Bihar Assembly Monsoon session: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ और उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर भी सवाल उठाए। वहीं वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और दलित-पिछड़े वर्ग के वोट काटे जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन की

22-Jul-2025 10:25 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Assembly Monsoon session: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ के इस्तीफे की खबर से सियासी गलियारे में भी चर्चा तेज है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एस. सिद्धार्थ बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं हालांकि एस. सिद्धार्थ ने इस्तीफे की खबरों का खंडन किया है। इस बीच बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भी एस सिद्धार्थ के इस्तीफे को लेकर बनानबाजी शुरू हो गई है।


मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे आरजेडी के वरिष्ठ विधायक भाई बीरेंद्र ने एस. सिद्धार्थ के इस्तीफे पर बयान दिया है। जब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ के तबादले को लेकर सवाल किया गया तो भाई वीरेंद्र ने कहा कि वे एक 'धन कुबेर' अधिकारी हैं और अब राजनीति में आने की तैयारी कर रहे हैं। 


उन्होंने आरोप लगाया कि वह पैसा के बल पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है, तो जनता ऐसे लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगी। वहीं भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा इस्तीफा दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें डरा-धमकाकर इस्तीफा दिलवाया गया है। इसलिए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।


राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वोटर लिस्ट के मुद्दे को लेकर हम लोग आज काला कपड़ा पहनकर विधानसभा के अंदर और बाहर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और महादलित वर्गों के वोट जानबूझकर काटे जा रहे हैं। यह एक बड़ी साजिश है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना