Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
28-Feb-2025 02:03 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार की सियासत में एक बार फिर से एनडीए के सीएम फेस को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ेगी लेकिन सीएम फेस कौन होगा, फिलहाल यह तय नहीं है। उधर, राबड़ी देवी ने भी इसको लेकर दो टूक जवाब दे दिया है।
दरअसल, बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी इतना तो तय है लेकिन फिलहाल यह तय नहीं है कि नीतीश ही एनडीए के सीएम फेस होंगे। उन्होंने कहा कि सभी दलों के नेता चुनाव के बाद मिल बैठक सीएम का फेस तय करेंगे। बीजेपी नेता के इस बयान के बाद नया विवाद छिड़ गया है।
जब विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी से पूछा गया तो उन्होंने दो टूक जवाब में कहा कि यह तो नीतीश कुमार को तय करना है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष इस तरह का बयान क्यों दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए नीतीश कुमार कोई बड़ा मुद्दा नहीं हैं, हमारे लिए बिहार की जनता मुद्दा है। बीजेपी और नीतीश कुमार को जो करना है करें, हमारे लिए बिहार की जनता बड़ा मुद्दा है।
वहीं राज्यपाल का जो अभिभाषण पर बोलते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि जो अभिभाषण हुआ है उसमें कोई तथ्य नहीं है। सरकार का सिर्फ गुणगान किया गया है। बिहार में जितने भी राज्यपाल आए हैं एक ही तरह का सभी लोग भाषण देते हैं। राज्यपाल ने जो संबोधन किया है सभी चीज पुरानी है। वहीं 2025 में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि जनता तय करेगी कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा हमारे चाहने से तेजस्वी मुख्यमंत्री नहीं बन जाएंगे।
वहीं भाजपा पर हमला बोलते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि चाहे बीजेपी तेजस्वी यादव को जेल भेज दे लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं हैं। लालू जी भी बेकसूर हैं, भाजपा सिर्फ हम लोगों को परेशान करती है और फंसाने का काम कर रही है लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं हैं। बिहार में अपराधियों का बोलबाला है।