ब्रेकिंग न्यूज़

वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट

Home / politics / Bihar dalit politics: आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने जीतन...

Bihar dalit politics: आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने जीतन राम मांझी पर तीखा हमला बोलते हुए पाखंडी बता दिया !

Bihar dalit politics: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आई एक बड़ी खबर में, आंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राजद नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर विवादित बयान दिया।

21-Apr-2025 10:01 AM

By First Bihar

Bihar dalit politics: मोतिहारी में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के छौड़ादानो में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और पूर्व मंत्री डॉ. शमीम अहमद शामिल हुए।


जनता को संबोधित करते हुए राजद नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर तीखा प्रहार किया। मंच से मांझी की तस्वीर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि यह पाखंडियों का बाप है। जब मुख्यमंत्री थे तो मंदिर में जाकर गंगाजल से मंदिर धुलवाया था और आज उन्हीं का जूठा पत्तल उठा रहे हैं।" चंद्रशेखर के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, खासकर ऐसे समय में जब बिहार में सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा तेज है।


आपको बता दे कि चंद्रशेखर अपने बयानों को लेकर लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वे हिंदू ग्रंथों को निशाने पर लेते हैं, कभी हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करते हैं, और अब उन्होंने केंद्रीय मंत्री जो दलितों के बड़े नेता माने जाते हैं उनकों भी अपने निशाने पर लिया है।