बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
05-Jul-2020 06:59 PM
PATNA : राजद के 24वें स्थापना दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम पटना स्थित प्रदेश कार्य़ालय में हुआ जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आज खास दिन है और हमें लालू जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। गरीब की लड़ाई को लड़ना है। इस बीच अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं के बीच स्थापना दिवस का संदेश भेजा है।
लालू यादव के ट्वीट कर लिखा है कि राष्ट्रीय जनता दल के जिस झंडे को आप कार्यकर्ता थामे हैं उसके समग्र और समतामूलक विकास के सन्देश को घर-घर तक पहुंचाने का समय आ गया है।समाज को तोड़ने वाले हम जोड़ने वालों से कभी मजबूत नहीं हो सकते। कमर कसिए और जन जन को जगाइए, गले लगाइए और अपना बनाइये।
राष्ट्रीय जनता दल के जिस झंडे को आप कार्यकर्ता थामे हैं उसके समग्र और समतामूलक विकास के सन्देश को घर-घर तक पहुँचाने का समय आ गया है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 5, 2020
समाज को तोड़ने वाले हम जोड़ने वालों से कभी मजबूत नहीं हो सकते।
कमर कसिए और जन जन को जगाइए, गले लगाइए और अपना बनाइये।
इधर राजद के स्थापना दिवस के मौके तेजस्वी यादव ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की अनुपस्थिति पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि आज उन्होनें अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया तो उन्हें फंसा दिया गया। साजिशों का अंबार लगा दिया गया। लालू यादव ने बेजुवानों को जुबान देने का काम किया। समाज के पिछले पायदान के लोगों को मुख्यधारा में शामिल करवाया। सदियों से जिनका शोषण होता रहा लालू यादव की वजह से ही वे आज सत्ता में हैं। आज लालू यादव की सबसे ज्यादा जरूरत है। लालू एक विचार हैं जिसे कोई मिटा नहीं सकता है।
आरजेडी के 24वें स्थापना दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को थोड़ा धैर्य रखने और आपसी मतभेद मिटाने की नसीहत दी है। उन्होनें कहा कि आज लालू यादव की पार्टी को सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होनें कहा कि जो बलिदान और कुर्बानी लालू यादव ने पार्टी को दी है उसका पांच फीसदी भी हम सब खुद से दे तो आरजेडी को कोई माई का लाल छू नहीं सकता ।