ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / RJD के बाद अब कांग्रेस भी नीतीश के साथ ! कहा .... बिहार...

RJD के बाद अब कांग्रेस भी नीतीश के साथ ! कहा .... बिहार के CM में हैं सभी तरह की योग्यता, अभी नहीं चुनाव के बाद तय होगा PM फेस

03-Jan-2024 02:16 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : इंडिया गठबंधन के बड़े नेता अपनी अगली रणनीति के तहत जल्द ही बैठक आयोजित कर सकते हैं। ऐसे में अब यह चर्चा शुरू है कि इस गठबंधन में नीतीश कुमार की अहम भूमिका को देखते हुए कांग्रेस के बड़े नेता उन्हें संयोजक बनाने का प्रस्ताव दे सकते हैं। इस बात की पुष्टि इशारों ही इशारों में आज बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार में सभी तरह की योग्यता हैं। 


दरअसल, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा है कि इंडिया गठबंधन कब होगी इसको लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ है। लेकिन, हां यह बात जरूर है कि मीटिंग होगी और ये तो होता ही रहा है। रही बात नीतीश जी की तो उनमें सभी तरहकी योग्यता है। इसके बाबजूद उनको लेकर क्यों सवाल किया जाता है मुझे यह समझ नहीं आता है। रही बात सीट शेयरिंग का तो इसमें कहीं कोई समस्या नहीं है। हमलोग सबकुछ तय करे लेंगे और भाजपा को हराएंगे। 


इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि - विपक्ष को एकसाथ लाने का काम नीतीश कुमार ने शुरू किया था इसमें कहां कोई सवाल है। ऐसे में उनकी राजनीतिक समझ उनका अनुभव के बारे में कोई भी सवाल नहीं खड़ा किया जा सकता है। रही बात खड़ेगे जी को पीएम बनाने की तो मैं यह कहना चाहता हूँ की अभी कहां पीएम फेस तय हुआ है। पहले तो हमलोग भाजपा को हराएंगे। उसके बाद हमलोग बहुमत साबित करेंगे फिर जाकर पीएम का चुनाव होगा। इसमें कहां कोई बात है। 


उधर, भाजपा के लव -कुश यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल कर कहा है कि - इस समाज के सभी लोग तो नीतीश जी के साथ हैं तो। नीतीश कुमार तो उसी के नेता हैं। रही बात अयोध्या जाने का तो क्यों नहीं जाएंगे, हमलोग पूजा -पाठ नहीं करते हैं। भाजपा वाला से अधिक पूजा करते हैं। इसमें कहां कोई बड़ी बात है। हमलोग तो हर किसी का आदर करते हैं।