ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत

Home / politics / RJD का 25वां स्थापना दिवस, पटना में तेजस्वी और दिल्ली से लालू करेंगे...

RJD का 25वां स्थापना दिवस, पटना में तेजस्वी और दिल्ली से लालू करेंगे संबोधित

05-Jul-2021 06:57 AM

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल का 25वां स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस के रजत समारोह के मौके पर आज प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पार्टी के अन्य नेताओं के साथ पटना में मुख्य मंच पर मौजूद रहेंगे। हालांकि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव इस मौके पर पटना में नहीं हैं और वो दिल्ली से पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे। प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे समारोह की शुरुआत होगी। 


आरजेडी का 25 वां स्थापना दिवस समारोह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी जाएगी। रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर उन्हें आरजेडी के नेता नमन करेंगे। इसके बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली से वर्चुअल मोड में स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे। तेजस्वी यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे और तकरीबन 12:45 बजे उनका संबोधन होगा। इसके बाद 1:20 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दिल्ली से समारोह को संबोधित करेंगे। 


पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर लालू यादव अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को यह बताएंगे कि बिहार में संगठन को मजबूत करने और सदन में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए कैसे काम किया जाए। लंबे अरसे बाद लालू यादव अपनी पार्टी के नेताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे। इसके पहले लालू यादव ने पार्टी के विधायकों की बैठक को वर्चुअल मोड में संबोधित किया था। साल 2017 में जेल जाने के बाद लालू यादव पहली बार इतने बड़े पैमाने पर पार्टी की किसी बैठक या समारोह को संबोधित करेंगे।