Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
13-Jan-2025 08:12 PM
By First Bihar
Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान राज्य के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे गिरफ्तार छात्रों और युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर राजद का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी के नेतृत्व में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविन्द चौधरी से मिलकर तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को सौंपे मांग पत्र में गिरफ्तार सभी छात्र-युवाओं को अविलम्ब रिहा करने, लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने वालों की गिरफ्तारी पर पूर्णतः रोक लगाने, पुलिस के अनुचित कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने एवं भविष्य में संवैधानिक अधिकारों के अनुकूल व्यवहार करने की मांग की गई है।
राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि मधुबनी, छपरा सहीत राज्य के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान सरकार के जनविरोधी नीतियों एवं कार्यकलापों के विरोध में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्र-युवाओं पर फर्जी मुकदमे कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार के गलत नीतियों का विरोध करना हर नागरिक को संवैधानिक अधिकार है।
प्रतिनिधिमंडल में अब्दुल बारी सिद्दीकी के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव एवं बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं डॉ तनवीर हसन एवं प्रदेश प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी शामिल थे। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविन्द चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे उनके द्वारा दिए गए ज्ञापन के आलोक में जानकारी लेकर समुचित कार्रवाई करेंगे।