ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / Ritlal Yadav: पटना के बेऊर जेल भेजे गये रीतलाल यादव, कोर्ट में कहा-'तारीख...

Ritlal Yadav: पटना के बेऊर जेल भेजे गये रीतलाल यादव, कोर्ट में कहा-'तारीख पर आऊंगा तो मुझे जान से मार दिया जाएगा'

Ritlal Yadav: RJD विधायक रीतलाल यादव को पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया है। कोर्ट में उन्होंने कहा कि उनकी जान को खतरा है।

17-Apr-2025 11:16 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Ritlal Yadav: आरजेडी विधायक रीतलाल यादव को जेल भेज दिया गया है। पटना का बेऊर जेल रीतलाल यादव का नया ठिकाना है। रीतलाल यादव ने कोर्ट में कहा कि उनकी जान को खतरा है। इससे पहले दानापुर कोर्ट में सरेंडर करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। रीतलाल यादव ने कहा कि अगर उनकी जान बचेगी तब बो बेल के लिए अपील फाइल करेंगे।


रीतलाल यादव ने अपनी हत्या के साजिश का आरोप लगाते हुए कहा है कि बिल्डर और प्रशासन मुझे मिलकर मारना चाहती है।  मुझे फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि दानापुर विधानसभा चुनाव हम नहीं लड़े इसके लिए यह चाल चली जा रही है।  मुझे डर है कि कोर्ट से जेल आने जाने के क्रम में मेरी हत्या ना करवा दी जाए। रीतलाल ने बिहार पुलिस के कई अधिकारी पर भी आरोप लगाया है।


 आपको बता दें कि रंगदारी और धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरजेडी (RJD) के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने आज दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया था। बताया जा रहा है कि पटना पुलिस बीते एक हफ्ते से रीतलाल यादव को अलग-अलग ठिकानों पर ढूंढ रही थी।लेकिन, पुलिस की पकड़ में आने से पहले ही RJD विधायक रीतलाल यादव ने अपने भाई के साथ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।