ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / रात के अंधेरे में नीतीश से मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर, 2 घंटे तक...

रात के अंधेरे में नीतीश से मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर, 2 घंटे तक बंद कमरे में हुई बातचीत

14-Sep-2022 11:11 AM

PATNA : बिहार में जन सुराज अभियान पर निकले प्रशांत किशोर अपनी राजनीतिक राह बनाने की कोशिश कर रहे हैं. एक तरफ प्रशांत किशोर नीतीश कुमार को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ रात के अंधेरे में मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात भी हो रही है. सूत्रों के हवाले से जो नई और ताजा खबर सामने आई है उसके मुताबिक प्रशांत किशोर ने मंगलवार की रात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है. मुख्यमंत्री आवास पर प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के बीच हुई इस मुलाकात के दौरान जेडीयू के पुराने नेता पवन वर्मा भी मौजूद थे.




आपको बता दें कि 2 दिन पहले पवन वर्मा अचानक से सक्रिय हुए थे. पवन वर्मा पटना पहुंचे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पवन वर्मा ने कहा था कि वह बीजेपी से अलग महागठबंधन के साथ आने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देने गए थे. वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार से हमारे मतभेद केवल बीजेपी के साथ जाने को लेकर थे. वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे नेता रहे हैं और इस लिहाज से उनकी मुलाकात में कुछ नया नहीं है.