ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / बिहार में बढ़ रही रेप की घटनाओं के खिलाफ भड़का राबड़ी देवी का...

बिहार में बढ़ रही रेप की घटनाओं के खिलाफ भड़का राबड़ी देवी का गुस्सा, नीतीश सरकार को बताया बेशर्म

04-Dec-2019 11:53 AM

PATNA: बिहार में आए दिन बढ़ रही रेप की घटनाओं पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का गुस्सा भड़का है। रेप की घटनाओं के लिए राबड़ी देनी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार को बेशर्म बताया है।  राबड़ी देवी ने ट्वीट करके सरकार को आड़े हाथों लिया है और आरोप लगाया है कि सरकार के संरक्षण में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं।

राबड़ी देवी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'बिहार में बलात्कार की ऐसी विभीत्स घटनाएँ असामान्य, अनैतिक और असंवेदनशील सरकार में सहज, सरल, और सामान्य बन चुकी है। समाज, संवेदनाएँ और सरकार मर चुकी है। बलात्कारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बजाय सत्तासीन लोग ख़ुद ऐसे घिनौने अपराधों में शामिल होकर उन हैवानो की ढाल बन रहे है।'

अपने दूसरे ट्वीट में राबड़ी ने लिखा है कि, 'बिहार के सत्ताधारी छलात्कारी रामजाने क्यों बलात्कारियों की दरिंदगी, क्रूरता और जघन्यता पर आहत नहीं होते? बिहार में बच्चियों के साथ रोज़ सैंकड़ों बलात्कार हो रहे है लेकिन सरकार के सरदार इन असाधारण घटनाओं पर आहत होना तो दूर दो शब्द संवेदना और खेद के भी प्रकट नहीं करते।'

अपने तीसरे ट्वीट में राबड़ी देवी ने लिखा है कि, 'बिहार में चारों तरफ़ सिहरा देने वाली जनबलात्कार की घटनाओं के विरुद्ध सरकार की उदासीनता घोर निंदनीय है। क़ानून व्यवस्था ध्वस्त है। बहन-बेटियों के साथ सरकारी संरक्षण में जो जघन्य क्रूरता हो रही है वह किसी भी सभ्य इंसान और लोकतांत्रिक सरकार को-शर्मिंदा करने के लिए काफ़ी है।'