Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
06-Apr-2025 09:09 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार के सियासी पासवान फैमली में छिड़ा घमासान लगातार गहरा रहा है. करीब एक सप्ताह पहले स्व. रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी के आरोपों से छिड़ा घमासान हर रोज तेज होता जा रहा है. शनिवार को चिराग पासवान ने अपने पैतृक शहरबन्नी जाकर अपनी बड़ी मां से मुलाकात की थी. चिराग ने उसके बाद अपने चाचा पशुपति पारस पर हमला बोला था. आज पशुपति पारस ने तीखे सवाल पूछे हैं.
मां का इलाज क्यों नहीं कराया
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने आज अररिया से मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान के आरोपों का जवाब दिया. पारस ने कहा कि चिराग पासवान ओछी राजनीति कर रहे हैं. वे शहरबन्नी गांव जाकर फोटो शूट करा रहे थे. राजकुमारी देवी से मिलने का दिखावा कर रहे थे.
पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मीडिया को चिराग पासवान से पूछना चाहिए कि वे जब बड़ी मां राजकुमारी देवी से भेंट करने आए तो उनको इलाज के लिए क्यों नहीं पटना या दिल्ली ले गए. क्या चिराग पासवान अपनी मां का सही से इलाज नहीं करा सकते. क्या चिराग पासवान ने अपनी बड़ी मां को कभी पटना या दिल्ली की कोठी को एक बार भी दिखाया है.
इलेक्शन आते ही चिराग को पिता याद आते हैं
पशुपति कुमार पारस ने कहा कि इलेक्शन नजदीक आते ही चिराग पासवान को अपने स्वर्गीय पिता और बड़ी मां की याद आती है. बाकी समय वे जो करते हैं वह जगजाहिर है. मीडिया के सवालों के जवाब में पशुपति पारस ने कहा कि वे तीन भाई थे. शहरबन्नी में उनकी पैतृक संपत्ति है, जिसमें तीनों भाई का अधिकार है.
पारस ने कहा कि जब हमारे पिता की मृत्यु हो गयी तो उसके बाद मैंने 6 कमरों वाले पैतृक घर का पुनर्निमाण कराया. इस घर में दो-दो कमरा तीनों भाई के हिस्से में है. चिराग अगर चाहते हैं तो मैं बंटवारे के लिए तैयार हूं. मैंने अब तक शहरबन्नी की सारी जमीन अपनी बड़ी भाभी के लिए छोड़ रखी थी. लेकिन चिराग से पूछा जाना चाहिये कि उन्होंने अपनी बड़ी मां के लिए क्या किया. चिराग ने अपने पिता के सपनों पर पानी फेर दिया है.
चिराग ने बोला था हमला
बता दें कि एक सप्ताह से पासवान परिवार में घमासान छिड़ा है. इस बीच शनिवार को चिराग पासवान अपने पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे थे. उन्होंने स्व. रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी से मुलाकात की थी. उसके बाद अपने चाचा पशुपति कुमार पारस पर हमला बोला था.
चिराग ने कहा था कि मेरी बड़ी मां का दुख, मेरा दुख है. मैं हर परिस्थिति में अपनी बड़ी मां के साथ खड़ा रहूंगा. उन्होंाने कहा कि पशुपति कुमार पारस घर के बड़े हैं. उन्हेने ही समय-समय पर फैसले लिए. मुझे परिवार से निकालने का फैसला उनका था, मेरी ही पार्टी से मुझे बाहर निकालने का फैसला उनका था, मेरे पिता जी के बनाए पार्टी का नामोनिशान मिटा देने का फैसला उनका था. परिवार में यदि बंटवारा वो चाहते हैं तो यह फैसला भी उनका ही होगा. यदि वो इस फैसले की राह पर चल चुके हैं तो जानकारी दे सकते हैं जो वो चाहेंगे वैसा ही होगा.