ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी

Home / politics / रामबली चंद्रवंशी के बयान को लेकर BJP ने सरकार को घेरा, यदि हिम्मत...

रामबली चंद्रवंशी के बयान को लेकर BJP ने सरकार को घेरा, यदि हिम्मत है तो तेजस्वी पर कार्रवाई करके दिखाये नीतीश: सम्राट चौधरी

20-Dec-2022 03:51 PM

PATNA: बिहार में जहरीली शराब से 80 लोगों की जाने चली गयी। मौत से छपरा के कई घरों में मातम का माहौल है। इस घटना को लेकर बीजेपी लगातार नीतीश सरकार को घेरने का काम कर रही है। वहीं आरजेडी के एमएलसी रामबली सिंह ने अपने ही नेता तेजस्वी यादव के बारे में कह दिया कि वे भी शराब पीते हैं। विधान पार्षद के इस बयान के बाद विपक्ष को सरकार पर हमला करने का एक और मौका मिल गया। 


विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश सरकार के मंत्री ही कहते हैं कि शराब पीने और बेचने वालों की सूचना दें। अब तो राजद के एमएलसी ने ही इस बात की सूचना दे दी है। किसी दूसरे की जरूरत है क्या? राजद के विधान पार्षद रामबली चंद्रवंशी ने साफ तौर पर कह दिया है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही शराब पीते हैं। 


इसके बाद किसकी जरूरत है। हमलोगों की जरूरत हैं नहीं। आगे सम्राट चौधरी कहते है कि अब नीतीश कुमार में यदि हिम्मत है तो कार्रवाई करके दिखाये। यह कोई नई बात नहीं है। जदयू के जो बड़े-बड़े नेता मुख्यमंत्री के अगल-बगल बैठते हैं उनका भी वहीं हाल है। नाम बोलकर हम क्या करेंगे। राजद एमएलसी के इस बयान पर नीतीश कुमार यदि कार्रवाई करेंगे तब हम स्पष्ट करते हैं कि जेडीयू के उन बड़े-बड़े नेताओं का नाम हम जरूर बताएंगे जो शराब पीते हैं। 


बता दें कि एक चैनेल के स्टिंग ऑपरेशन में राजद के विधान पार्षद रामबली सिंह ने कहा था कि हम सरकार में हैं इसलिए छपरा शराबकांड पर खुलकर नहीं बोल सकते। हम जनता के बीच है इसलिए सच को भी रखना जरूरी है। रामबली सिंह ने कहा कि हमने तो पहले ही कहा था कि जैसे भगवान नजर नहीं आते हैं लेकिन हर जगह मौजूद रहते हैं। उसी तरह जिस तरह बिहार में शराब है। एक फोन कीजिए डिलीवरी हो जाएगा। इस धंधे में माफिया का तंत्र विकसित हो गया है जिसमें बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। रामबली सिंह ने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शराब पीते हैं। 


वहीं विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में एक स्टिंग ऑपरेशन हुआ है। जिसमें राजद के एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी ने कहा है कि बिहार के डिप्टी सीएम शराब पीते हैं। तो हम पूछना चाहेंगे की क्या नीतीश कुमार डिप्टी सीएम पर कार्रवाई करेंगे? विधान परिषद के सदस्य के आरोप पर नीतीश जी को यह जबाब देना चाहिए कि तेजस्वी शराब पीते हैं कि नहीं? सम्राट चौधरी ने सरकार से मांग की है कि पटना उच्च न्यायालय के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया जाए जिसमें तमाम पार्टी अपनी बातें रखे। उन्होंने कहा कि रामबली चंद्रवंशी ने जो आरोप लगाए हैं वह बेहद गंभीर आरोप है। इसका जवाब नीतीश कुमार को देना पड़ेगा।


गौरतलब है कि छपरा शराबकांड में 80 लोगों की जाने चली गयी है। उनके आश्रितों के लिए मुआवजे की मांग बीजेपी सरकार से कर रही है। लेकिन नीतीश कुमार अपनी जिद पर अड़े है। उनका कहना था कि जो पियेगा वो मरेगा। शराब पीकर मरने वालों को मुआवजा नहीं दिया जाएगा। हालांकि बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने 2016 और 2017 में शराब से मौत के बाद बिहार सरकार द्वारा मुआवजा दिये जाने की जानकारी दी गयी। सम्राट चौधरी ने कहा कि 2016 के सितंबर में गोपलगंज में 12 लोगों को राज्य सरकार ने चार-चार लाख रुपया मुआवजा दिया था। फिर अप्रैल 2017 में 4 लोगों को 4-4 लाख का मुआवजा दिया गया। बीजेपी नीतीश कुमार से यह कह रही है मानवता दिखाएं और संवेदनशील बने। शराब माफिया की संपत्ति जब्त कीजिए और उपलब्ध राशि को मुआवजे के तौर पर पीड़ित परिवार को दें।