ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar Politics: राहुल यादव बने छात्र रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी अध्यक्ष पशुपति पारस ने किया मनोनीत

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने राहुल यादव को छात्र रालोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षित राहुल यादव को संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

13-Jul-2025 05:19 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने राहुल कुमार यादव को छात्र राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। 


रविवार को पार्टी राज्य कार्यालय पटना में केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, यश राज पासवान की उपस्थिति में पारस ने राहुल यादव को मनोनयन पत्र सौंपा। पशुपति पारस ने कहा कि राहुल यादव मेरे गृह जिला खगड़िया के रहने वाले है और इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त किया है और विगत 2 वर्ष से पार्टी में इन्होंने काफी सक्रिय सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया है। 


पशुपति पारस ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने पूरा विश्वास राहुल यादव पर जताया हैं इसलिए इनको पार्टी में इतनी बड़ी जिम्मेदारी सोप गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ओर खासकर बिहार में  इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में राहुल यादव पार्टी के छात्र संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे। 


केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सूरजभान सिंह ने राहुल के मनोनयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इनके मनोनयन से बिहार के छात्रों के बीच रालोजपा बड़ी शक्ति के रूप में उभरेगी और रालोजपा के विचारधारा को देश एवं बिहार के जनजन तक पहुंचाने में राहुल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान ने भी राहुल यादव के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एक ऊर्जावान और क्षमतावान छात्र को पार्टी के छात्र प्रकोष्ठ का नेतृत्व करने का मौका हमारे नेता पशुपति कुमार पारस ने दिया है। हम लोगों को पूरा विश्वास है कि इनकी अगवाई में छात्र संगठन बेहद ही मजबूती मिलेगी। 


पूर्व सांसद चंदन सिंह प्रधान महासचिव केशव सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष महताब आलम प्रहलाद पासवान हरिओम गुड्डू बबलू शर्मा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राहुल यादव के मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस के प्रति आभार जताते हुए राहुल यादव को बधाई दी।