Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
25-Mar-2023 04:12 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: मोदी सरनेम को लेकर बयान देने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सांसदी रद्द होने के मामले पर बीजेपी ने कहा कि पिछड़ों को अपमानित करने की सजा राहुल गांधी को मिली है इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। बीजेपी नेता व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में देश के बड़े-बड़े वकीलों की फौज है। इसके रहते किसी ने कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष नहीं रखा। आखिर इसके पीछे की मंशा क्या थी? कही कांग्रेस के अंदर से ही राहुल के खिलाफ साजिश तो नहीं रची गयी?
BJP नेता व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ पटना की निचली अदालत में अप्रैल महीने में सुनवाई होने वाली है। राहुल गांधी ने अपने बयान ने पिछड़ों का अपमान किया था। इसीलिए राहुल के खिलाफ खुद मैंने पटना में मुकदमा दाखिल किया। राहुल गांधी की सदस्यता कोर्ट के फैसले के कारण गई है। इसमें बीजेपी की कोई भूमिका नहीं है। मुझे तो लगता है कही ना कही कांग्रेस के अंदर से ही राहुल के खिलाफ साजिश तो नहीं रची गई? क्योंकि पार्टी में बड़े वकीलों के रहते किसी ने कोर्ट में मजबूती से इस मामले में अपना पक्ष क्यों नहीं रखा?
सुशील मोदी ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर एक्शन से नीतीश कुमार खुश हैं। इस वक्त नीतीश कुमार आनंद ले रहे हैं। राहुल गांधी पर एक्शन से अब उनके पीएम बनने वाले मिशन को उम्मीद दिख रही है। उधर तेजस्वी पर केंद्रीय एजेंसियों के एक्शन से नीतीश पर दबाव कम हुआ है। राहुल और तेजस्वी की परिस्थितियों पर नीतीश आनंद ले रहे हैं। यह अलग बात है कि दिखाने के लिए वे अलग बयान देते रहें।