1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
18-Jan-2025 05:22 PM
By First Bihar
Rahul Gandhi: एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे राहुल गांधी दिल्ली लौटने से पहले आरजेडी चीफ लालू प्रसाद से मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे हैं। तय समय पर राहुल राबड़ी आवास पहुंचे, जहां खाने की मेज पर लालू प्रसाद से उनकी मुलाकात हुई है।
इस मौके पर तेजस्वी यादव के साथ साथ पूरी लालू फैमिली मौजूद रहे। राहुल गांधी के राबड़ी आवास पहुंचने पर लालू प्रसाद ने सबसे पहले उन्हें अपना घर दिखाया। इस दौरान लालू राहुल गांधी को अपने गौशाला में भी ले गए और उन्हें अपनी गायों को दिखाया।
इस बीच तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वह बयान मोबाइल पर सुनाया जिसमें नीतीश कुमार ने कहा था कि पहले लड़कियां कहां कपड़ा पहनती थीं। इसके बाद राहुल गांधी खाने की मेज पर पहुंचे और लालू प्रसाद के साथ खाना खाया। लालू प्रसाद ने राहुल गांधी को भोजन पर आमंत्रित किया था। खाना खाने के बाद राहुल वहां से रवाना हो गए।
इससे पहले राहुल गर्दनीबाद धरनास्थल पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बीपीएससी अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उनसे परीक्षा से जुड़ी जानकारी ली थी। राहुल गांधी ने बीपीएससी अभ्यर्थियों से मुलाकात की थी और उनसे बातचीत कर उनकी प्रमुख मांगों को जानने की कोशिश की थी। इससे पहले वह पार्टी दफ्तर सदाकत आश्रम पहुंचे थे। पार्टी दफ्तर पहुंचने से पहले बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भी वह शामिल हुए थे।