Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
05-Feb-2025 11:45 AM
By First Bihar
Rahul Gandhi Bihar Visit : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को पटना दौरे पर हैं। तीन हफ्ते में राहुल गांधी दूसरी बार पटना आए हैं। राहुल गांधी के पटना दौरे को लेकर बिहार कांग्रेस के कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया था कि वो पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पांच फरवरी को 11 बजे 'आजादी के परवाने' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां वो स्व. जगलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करेंगे।
वहीं, पटना एयरपोर्ट पर आने केे बाद राहुल गांधी वहां से सीधे कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के घर गए। शकील अहमद खान के 18 साल के बेटे अयान खान ने खुदकुशी कर ली थी। राहुल गांधी शकील अहमद खान के आवास पर पहुंचने के बाद शोकाकुल परिवार से मिले। इस मुलाकात के दौरान शकील अहमद खान और उनकी पत्नी मौजूद थीं। इसके अलावा राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे। बता देें कि शकील अहमद खान के बेटे की लाश हाल ही में उनके कमरे में मिली थी।
मालूम हो कि, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे अयान खान ने सोमवार को खुद से खुद की जीवनलीला खत् कर लिया था। बेटे की मौत केे वक्त शकील अहमद खान पटना में नहीं थे। बेटे की खबर सुन पटना लौटने के बाद शकील अहमद खान रोते-बिलखते नजर आए थे। बता दें कि अयान खान एक प्रतिभाशाली लड़का था जो पढ़ने-लिखने में होशियार था और शेरो-शायरी करने का शौकीन था।वह 18 जनवरी को राहुल गांधी के बिहार दौरे के दौरान मंच पर विधायक शकील अहमद खान के साथ मौजूद था और अपनी शायरियों से महफिल सजा दी थी।लेकिन दुर्भाग्य से राहुल गांधी अब उस प्रतिभावान लड़के से नहीं मिल पाएंगे क्योंकि वह अब हमारे बीच नहीं है।