1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
05-Feb-2025 10:54 AM
By First Bihar
Rahul Gandhi Bihar Visit : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को पटना आ रहे हैं। जहां वह 'आजादी के परवाने' कार्यक्रम में शामिल होंगे। राहुल गांधी 5 फरवरी को दोपहर 1 बजे वह पटना के श्री कृष्णा मेमोरियल हॉल में आयोजित जगलाल चौधरी की जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। इस बारे में जानकारी बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा सत्र के दौरान राहुल गांधी का बिहार आना मुश्किल लग रहा था, लेकिन अब वह आ रहे हैं।
अखिलेश सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राहुल गांधी 5 फरवरी को पटना में आयोजित जगलाल चौधरी की जयंती समारोह में शामिल होंगे। जगलाल चौधरी पासी समाज से थे और उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़कर महात्मा गांधी के साथ आजादी की लड़ाई में भाग लिया। वे आबकारी मंत्री भी रहे और पूरे देश में शराबबंदी लागू की थी। जगलाल चौधरी एक महत्वपूर्ण सामाजिक व्यक्ति थे। अखिलेश सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में बिहार के युवाओं को जगलाल चौधरी के योगदान के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।
मालूम हो कि, इससे पहले राहुल गांधी 18 जनवरी को बिहार आए थे। इस दौरान उन्होंने पटना के मौर्या होटल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की। जिसके बाद वो संविधान पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिए। राहुल गांधी ने तब गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी के छात्रों से भी मुलाकात की थी। उन्होंने लालू यादव के आवास पर जाकर राजद सुप्रीमो लालू यादव से भी मुलाकात की थी। वहीं अब आज एक बार फिर राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं।
इधर, अखिलेश ने कहा कि बिहार में कांग्रेस किसी की पिछलग्गू नहीं है। कांग्रेस का जनाधार बिहार में लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। कांग्रेस का इतिहास पुराना है उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि राजद की स्थापना कब हुई। बीजेपी के साथ आरजेडी कभी नहीं गई है। कांग्रेस ने भी हमेशा बीजेपी का विरोध किया है। सेकुलर पार्टी होने के नाते राजद हमारा विश्वसनीय सहयोगी रहा है। कांग्रेस को जो अंडर एस्टीमेट करेगा वह उसकी मूर्खता है।देश के गली मोहल्लों में कांग्रेस के जाने वाले और मानने वाले लोग मिलते है। एनडीए 225 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है हम 243 का लक्ष्य रखा है।