Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
20-Jul-2025 11:42 AM
By FIRST BIHAR
DELHI: बिहार में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और इसे लेकर एनडीए व महागठबंधन, दोनों खेमों में सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान ने INDIA गठबंधन के भीतर हलचल मचा दी है।
राहुल गांधी ने केरल के कोट्टायम में पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की पुण्यतिथि पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं RSS और CPI(M) दोनों से विचारधारा को लेकर समान रूप से लड़ता हूं। मेरी सबसे बड़ी शिकायत यह है कि इन दोनों में लोगों के प्रति संवेदना नहीं है। राजनीति में होना मतलब लोगों को महसूस करना, उन्हें सुनना और छूना भी जरूरी है।
उनकी इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई कि क्या INDIA गठबंधन में मतभेद बढ़ रहे हैं। शनिवार को हुई गठबंधन की वर्चुअल बैठक में यह मुद्दा वामपंथी नेताओं द्वारा जोरदार ढंग से उठाया गया। सीपीआई नेता डी. राजा ने बिना नाम लिए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां कैडरों में भ्रम पैदा करती हैं और गठबंधन की एकता को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
एक अन्य वामपंथी नेता ने याद दिलाया कि INDIA गठबंधन का मुख्य नारा "देश बचाओ, बीजेपी हटाओ" है, न कि आपसी मतभेदों को बढ़ावा देना। इस पूरे विवाद पर सीपीआई(एम) महासचिव एम.ए. बेबी ने एक तीखा वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा CPI(M) और RSS की तुलना करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे यह जाहिर होता है कि उन्हें केरल और भारत की राजनीतिक हकीकत की सही समझ नहीं है।
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 2004 में कांग्रेस सरकार वामदलों के समर्थन से ही बनी थी, और डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार CPI(M) के समर्थन के बिना नहीं बन सकती थी। एम.ए. बेबी ने राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह जिस सीट से लड़े, वहां उन्हें बीजेपी या RSS से नहीं, बल्कि CPI उम्मीदवार से मुकाबला करना पड़ा था। एम.ए. बेबी ने कहा कि हम कांग्रेस की नीतियों की आलोचना स्वतंत्र रूप से करते हैं, लेकिन कभी उसकी तुलना बीजेपी या RSS से नहीं करते।
बता दें कि राहुल गांधी ने वायनाड से CPI उम्मीदवार एनी राजा को हराया था, लेकिन बाद में उन्होंने यह सीट छोड़ दी और अब रायबरेली से सांसद हैं। वायनाड सीट से बाद में प्रियंका गांधी उपचुनाव जीत चुकी हैं। हालांकि कांग्रेस और CPI(M) राष्ट्रीय स्तर पर INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन केरल में ये दोनों दल प्रतिद्वंद्वी मोर्चों का नेतृत्व करते हैं। इसी बीच बिहार की बात करें तो, 2020 के विधानसभा चुनावों में महागठबंधन के हिस्से के रूप में वामपंथी दल भी शामिल थे।