Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
08-Jul-2025 05:06 PM
By First Bihar
PATNA: कांग्रेस के सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पटना आ रहे हैं। बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर सियासी हलचल का केंद्र बनने जा रही है। विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) के खिलाफ महागठबंधन ने 9 जुलाई को चक्का जाम का एलान कर रखा है। इस आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी करेंगे,जो इसी दिन पटना पहुंच रहे हैं। पिछले 5 महीने में राहुल गांधी का यह सातवां बिहार दौरा होगा। ऐसी सूचना आ रही है कि राहुल गांधी दिवंगत गोपाल खेमका के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे।
राहुल गांधी वोटर लिस्ट अपडेशन प्रक्रिया को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विपक्ष की रणनीति को धार देंगे। चक्का जाम के दौरान पटना के सभी प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात ठप रहेगी। कांग्रेस पार्टी ने औपचारिक रूप से इस आंदोलन में भागीदारी की पुष्टि की है। राजद (RJD) और वाम दलों ने भी चक्का जाम में शामिल होने की घोषणा की है। बता दें कि महागठबंधन के सभी घटक दल मतदाता सूची सत्यापन प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण और जनविरोधी बता रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि गरीब,प्रवासी और वंचित तबकों के मताधिकार पर यह सीधा हमला है। 9 जुलाई को पटना की सड़कों पर जनता अपना विरोध दर्ज कराएगी।
बता दें कि तीन महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव से पहले चुनाव आयोग बिहार में मतदाता सूची को अपडेट कर रही है। लेकिन निर्वाचन आयोग के इस अभियान का कांग्रेस, राजद और महागठबंधन के अन्य घटक दल विरोध कर रहे हैं। विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ कांग्रेस कल पटना में चक्का जाम करेगी। कांग्रेस ने चुनाव आयोग के इस अभियान को वोटबंदी की साजिश करार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी कल दिवंगत गोपाल खेमका के परिजनों से भी मिलेंगे। पटना के बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका की बीते शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस घटना को लेकर बिहार में राजनीति तेज हो गयी है। लॉ एन्ड ऑर्डर को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए लोग घर पर पहुंच रहे हैं। वही कल राहुल गांधी भी पीड़ित परिजनों से मिलने जा सकते हैं।
क्या है विवादित SIR प्रक्रिया?
चुनाव आयोग द्वारा बिहार में 24 जून से विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मतदाताओं को फॉर्म भरना अनिवार्य किया गया है। केवल 11 विशेष दस्तावेजों को ही पहचान प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि इससे प्रवासी, दलित, महादलित और गरीब तबके अपने वोट से वंचित हो सकते हैं।
राहुल गांधी का यह लगातार सातवां बिहार दौरा है। इससे पहले वे जातीय जनगणना, छात्र आंदोलन, और महागठबंधन की रणनीति बैठक में भाग लेने आ चुके हैं। अब वे SIR के खिलाफ विपक्ष के ‘जन आंदोलन’ को नेतृत्व देने जा रहे हैं।कांग्रेस ने कहा कि यह चक्का जाम केवल बिहार नहीं, लोकतंत्र की आत्मा की रक्षा का आंदोलन है। पटना प्रशासन इस आंदोलन को लेकर सतर्क हो गया है। शहर के सभी थानों को अतिरिक्त बल और ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
खासकर डाकबंगला, गांधी मैदान, अशोक राजपथ, कंकड़बाग और बेली रोड क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है. इसका असर स्कूल, कॉलेज, कार्यालयों पर पड़ सकता है। आमजन को आवागमन में कठिनाई हो सकती है। महागठबंधन इसे जनाधिकार का मुद्दा बना रहा है, जबकि सत्ताधारी एनडीए इसे राजनीतिक नौटंकी करार बता रही है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि राहुल गांधी की अगुआई में राजभवन मार्च हो सकता है। महागठबंधन के नेता राज्यपाल को ज्ञापन सौंप सकते हैं। कांग्रेस और RJD कार्यकर्ताओं के बड़े समूह के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है।