1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
03-Feb-2025 10:50 AM
By First Bihar
Rahul Gandhi : राहुल गांधी के बिहार दौरे की तैयारी चल रही है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 5 फरवरी को पटना आएंगे। श्री जगलाल चौधरी जयंती समारोह में राहुल पटना आएंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद यह उनका बिहार का दूसरा दौरा होगा। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस नेता यहां पटना के बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटना की सड़कों को राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पोस्टर से भरने की तैयारी कर रखी है। राहुल गांधी सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जाएंगे और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके अलावा वह राजद सुप्रीमों लालू यादव से भी मुलाक़ात कर विधानसभा चुनाव कि तैयारी को लेकर भी बातचीत कर सकते हैं।
वहीं, चुनाव से पहले राहुल गांधी बिहार की एनडीए सरकार के कामों पर खूब हमला बोलेंगे। इससे बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नई उर्जा मिलेगी। इसकी वजह है कि यह कहा जाता है किबिहार में कांग्रेस राजद की पिछलग्गू पार्टी बनकर रह गई है। ऐसे मौके पर राहुल गांधी का एक-एक शब्द उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए संजीवनी का काम करेगी।
मालूम हो कि, इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। बिहार की राजधानी पटना में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के इतर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव के परिवार से खास मुलाकात की। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
गौरतलब हो कि इस मुलाकात में आने वाले चुनाव के बारे में भी चर्चा हुई। हालांकि, सीटों के बंटवारे आदि मुद्दे पार्टी के अन्य नेता आपस में बैठ के तय करेंगे, लेकिन किन मुद्दों पर 'इंडिया' गठबंधन बिहार में चुनाव लड़ेगा? किन मुद्दों को जोर से उठाने की जरुरत है और 'इंडिया' गठबंधन का आकार और संरचना बिहार में कैसी होगी ? इन सारी बातों पर लालू और राहुल के बीच चर्चा हुई है।