ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar Politics: गोपाल खेमका के घर नहीं गए राहुल गांधी, बिहार बंद में शामिल होकर पटना से वापस दिल्ली लौटे; बुलाने के बावजूद नहीं गए चुनाव आयोग के दफ्तर

Bihar Politics: पटना में बिहार बंद के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भी महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह वोट चोरी की कोशिश हो रही है।

09-Jul-2025 01:15 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ बुधवार को महागठबंधन के बिहार बंद के दौरान पटना में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अन्य विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। विधानसभा के सामने प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट रवाना हो गए।


सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी को गोपाल खेमका के घर जाने की अनुमति नहीं दी। प्रशासन की सलाह पर बिहार कांग्रेस के नेताओं ने भी यही सुझाव दिया, जिसके बाद राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता एयरपोर्ट के लिए निकल गए। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। 


उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव चोरी हुआ और अब वही साज़िश बिहार में रची जा रही है। गरीबों के वोट छीनकर चुनाव जीतने की कोशिश हो रही है। जहां वोट बढ़े, वहां बीजेपी जीती। महाराष्ट्र में सभी नए वोट बीजेपी को मिले। गरीबों का वोट काटकर उन्हें सत्ता दिलाई गई।


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रतिनिधियों की मुलाक़ात के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारी बीजेपी और आरएसएस जैसी भाषा बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि वे किसी पार्टी के नहीं, बल्कि भारत के संविधान के प्रतिनिधि हैं। आप जो भी करिए, कानून से बच नहीं सकते।


इस बीच, जानकारी सामने आई है कि चुनाव आयोग द्वारा बुलाए जाने के बावजूद इंडिया गठबंधन का कोई भी प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय नहीं पहुंचा। बुधवार को यह उम्मीद जताई जा रही थी कि महागठबंधन के नेता एक ज्ञापन सौंपेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।