1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
20-Jan-2025 12:18 PM
By First Bihar
Rahul Gandhi: मानहानी केस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर अगले आदेश तक अंतरिम रोक लगा दिया है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने मामले को रद्द करने वाली राहुल गांधी की याचिका पर झारखंड सरकार और शिकायतकर्ता से जवाब मांगा है।
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने पक्ष रखा। जिसके बाद शीर्ष अदालत ने झारखंड सरकार और शिकायतकर्ता बीजेपी नेता नवीन झा को नोटिस जारी किया है। बीजेपी कार्यकर्ता नवीन झा ने आरोप लगाया था कि 18 मार्च 2018 को एक भाषण के दौरान राहुल गांधी ने अमित शाह को लेकर विवादत बयान दिया था।
रांची की कोर्ट ने शिकायत को खारिज कर दिया जिसके बाद शिकायतकर्ता ने रांची में न्यायिक आयुक्त के समक्ष एक पुनरीक्षण याचिका दायर की थी। न्यायिक आयुक्त ने याचिका को खारिज करने वाले आजेश को पलट दिया था और इसे मजिस्ट्रेट कोर्ट में वापस भेज दिया था। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने नया आदेश पारित किया और राहुल गांधी को हाजिर होने के लिए समन जारी किया था। न्यायिक आयुक्त के 15 सितंबर 2018 के आदेश को चुनौती देते हुए राहुल ने हाई कोर्ट का रूख किया था।
झारखंड हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने राहुल गांधी के बयान को अपमानजनक बताया था। हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के मामले को रद्द करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद राहुल गांधी ने 22 फरवरी 2024 को झारखंड हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी थी। जिसपर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने राहुल गांधी को राहत दी है।