1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
18-Jan-2025 12:13 PM
By Ganesh Samrat
Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर 18 जनवरी का दिन महागठबंधन के लिए काफी अहम होने वाला है। 18 जनवरी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद एक दिवसीय बिहार दौरे पर है। वहीं, दूसरी ओर पटना में आरजेडी की अहम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है। ऐसे में पटना आने के बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव में मुलाकात हुई है। इसके बाद अब चर्चा यह है कि दोनों में क्या बातचीत हुई है?
दरअसल, नए साल में राहुल गांधी का यह पहला बिहार दौरा है। खासकर लोकसभा चुनाव के बाद वह पहली बार बिहार आए हैं। इसको लेकर कांग्रेस में जबरदस्त हुई है। राहुल गांधी पटना के बापू सभागार में आम नागरिकों के साथ संवाद करेंगे और यह कार्यक्रम तकरीबन 2 घंटे तक चलेगा। इस कार्यक्रम से पहले राहुल पटना के होटल मौर्य पहचें। जहां आज राजद के तरफ से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है। ऐसे में इस बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव मौजूद थे। लिहाजा दोनों नेताओं की औपचारिक मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के एक दूसरे का हाल-चाल पूछा और फिर दोनों अपने -अपने कार्यक्रम के लिए निकल गए।
मालूम हो कि, राहुल गांधी और राजद परिवार के बीच में कई मौकों पर मधुर संबंध देखने को मिले हैं। 23 जून 2023 को पटना में महागठबंधन की पहली बैठक हुई थी। नीतीश कुमार के बुलावे पर अनके विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए थे। इसी बैठक के बाद प्रेस वार्ता में राहुल को शादी करने का ऑफर किया था। यहां तक कि वे बारात में जाने की भी बात कही थी। 2 सितंबर 2023 को राहुल के साथ मीसा भारती के आवास पर चंपारण मटन बनाते दिखे। हालांकि लोकसभा चुनाव परिणाम अनुकूल नहीं होने के बाद इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच आपस में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। ऐसे में अब आज नेताओं कि मुलाकात हुई है।
इधर, तेजस्वी यादव का वह बयान भी सुर्खियों में रहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए बना था। तेजस्वी के बयान के बाद बिहार में इंडिया गठबंधन या महागठबंधन के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे। अब इस मुलाकात के बाद इस बात पर भी सियासी अटकलों पर विराम लगता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल अब मीटिंग के बाद की सियासत कैसे तय होती है इस पर भी सबकी नजरें लगी हुई है।