ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / politics / राबड़ी देवी भोजपुरिया अंदाज में बरसी सुशील मोदी पर, बोली- अबरी आरएसएस वाला...

राबड़ी देवी भोजपुरिया अंदाज में बरसी सुशील मोदी पर, बोली- अबरी आरएसएस वाला हाफ़पैंट पहिन बिहार से भागऽऐ ला तैयार रऽह

23-May-2020 10:43 AM

PATNA : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर तगड़ा पलटवार किया है। लालू रसोई के नाम पर आरजेडी को घेरने वाले सुशील मोदी पर भोजपुरिया अंदाज में बरसते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि ये नौटंकी बंद कर दीजिए। कम से कम आरजेडी के लालू रसोई से गरीबों का पेट तो भर रहा है, लेकिन आपको ये सब नौटंकी लग रहा है। उन्होनें कहा कि 15 साल तो केवल बक-बक और लूट खसोट कर खाया वहीं पैसे से लंगर क्यों नहीं चला दिया। अब समय आ गया है बरसात आने वाला है, आरएसएस वाला हाफ पैंट पहन कर इस बार बिहार से भागने को तैयार हो जाइए।


राबड़ी देवी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ऐ सुशील जी! तूऽहे काहे न ई नौटंकी कर ले तऽआ रऽअ? कम से कम ई नौटंकी से ग़रीब के पेट भऽरऽता। 15 बरस से बकर-बकर औरी लूट-खसोट के अलावा का कईले बाऽडऽअ राजस्थानी मेवालाल? ओहि लूटऽअऽल धनऽवा से काहे न लंगर चला दे तऽरऽअ?बरसात आवता,अबरी आरएसएस वाला हाफ़पैंट पहिन बिहार से भागऽऐ ला तैयार रऽह।


दरअसल राबड़ी देवी ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी के उस ट्वीट का जवाब दिया है जिसमें  ट्वीट कर उन्होनें कहा कि प्रियंका गांधी जैसे यूपी के मजदूरों की घर वापसी के लिए 1000 बसें भेज रही थीं, वैसे ही राजद लॉकडाउन के 60 दिन बाद  लालू रसोइ का बोर्ड लगा कर बिहार लौटे मजदूरों को भोजन कराने का नाटक कर रहा है। राज्य सरकार ने विशेष ट्रेनों के जरिये 6 लाख से ज्यादा मजदूरों की सुरक्षित वापसी करायी, बसों से उन्हें प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचाया और क्वरंटाइन केंद्रों में भोजन-जलपान की व्यवस्था की।आपदा प्रबंधन की लगातार मानीटरिंग भी की जा रही है, लेकिन जिन्हें सेवा के बहाने मेवा लूटने के मौके नहीं मिल रहे हैं, वे क्वरंटाइन केंद्रों में गड़बड़ी के मनमाने आरोप गढ़ रहे हैं।


सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में सत्ता सम्भालने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में कालाधन वापस लाने के लिए एसआईटी गठित करने का फैसला किया और देश को भरोसा दिलाया कि न खायेंगे, न खाने देंगे।  भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार चलाकर वे अपने वादे पूरे कर रहे हैं। लेकिन जिनको पशुओं के चारे सडक़ निर्माण के अलकतरे और करोड़ों रुपये के रक्षा सौदे तक में खाने की आदत है उन्हें सरकार बुरी लग रही है। वे एनडीए सरकार के राहत कार्यों में भी घोटाला खोज रहे हैं।  विपक्ष के पास कोई ठोस सबूत नहीं है। वे इस संकट काल में कोरोना योद्धाओं, प्रशासन और समाजसेवियों का मनोबल तोडऩे में लगे हैं।