ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / politics / क्या 2005 से पहले नीतीश कुमार के घर की महिलायें...RJD के माई-बहिन सम्मेलन...

क्या 2005 से पहले नीतीश कुमार के घर की महिलायें...RJD के माई-बहिन सम्मेलन में ये क्या बोल गयीं राबड़ी देवी?

एक दिन पहले नीतीश ने परिषद में राबड़ी देवी को CM बनाने को लेकर तीखा हमला बोला था। आज महिला दिवस पर राजद के माई-बहिन सम्मेलन में राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। कहा कि तेजस्वी को सीएम बनाने पर वे सारे वादे पूरा करेंगे।

08-Mar-2025 05:54 PM

By FIRST BIHAR EXCLUSIVE

PATNA: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आरजेडी ने आज पटना में माई-बहिन सम्मेलन का आयोजन किया. लंबे अर्से बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपनी पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आयीं. राबड़ी जब इस सम्मेलन में भाषण देने उठीं तो नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. वैसे, उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार ने विधान परिषद में उनको लेकर जो बयान दिया है उस पर उन्हें कुछ नहीं बोलना है. राबड़ी देवी ने कहा कि वे कीचड़ में नहीं उतरना चाहतीं. 


नीतीश पर सीधा निशाना

आरजेडी के माई-बहिन सम्मेलन को संबोधित करते हुए राबड़ी देवी ने कहा- आप लोग देख ही रहे होंगे कि कल विधान परिषद और विधान सभा में सरकार किस तरह से बोल रही थी. हम आप सब से पूछना चाहते हैं कि 2005 में नीतीश कुमार आये. क्या 2005 में ही क्या नीतीश कुमार जन्म लिये हैं. कहते हैं कि ये कर दिये, वो कर दिये. सब कुछ कर दिये. 


नीतीश के घर की महिलायें

राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि 2005 से पहले महिला लोग कपड़ा पहनती थीं? क्या 2005 से पहले लोग कपड़ा नहीं पहनता था. राबड़ी बोलीं-हम आपसे पूछना चाहते हैं क्या 2005 से पहले नीतीश कुमार के घर की महिलायें ऐसे ही रहती थीं, बिना कपड़ा के? नीतीश कुमार को ये बताना चाहिये. 


हमारी गारंटी पर तेजस्वी की सरकार बनाइये

राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार ने कुछ नहीं किया. उनके खास लोग के पास सारा पैसा गया. हमारे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया. लेकिन अब बिहार के लोग इसका जवाब दें. उन्होंने कहा कि महिलाओं को लेकर तेजस्वी यादव जो वादा कर रहे हैं, उसे पूरा किया जायेगा. 


राबड़ी देवी ने महिलाओं से कहा कि आप तेजस्वी की सरकार बनाइये, हम गारंटी लेते हैं कि सारा वादा पूरा होगा. हर माई-बहिन को ढ़ाई-ढ़ाई हजार रूपया महीना में दिया जायेगा. वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ा कर डेढ़ हजार कर दिया जायेगा. आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका से लेकर जीविका दीदी का पैसा बढ़ाया जायेगा. अगर तेजस्वी ये काम नहीं करेंगे तो हम भी यहीं रहेंगे, आप भी रही रहियेगा. हम इसका गवाह रहेंगे.