Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
01-Jul-2025 01:54 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के बाद अब माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौराधाम की बारी है। सरकार ने पुनौराधाम के विकास के लिए खजाना खोल दिया है। मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम के विकास पर बिहार सरकार 882 करोड़ से अधिक की राशि खर्च करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके शिलान्यास को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
दरअसल, बिहार सरकार ने मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम के विकास के लिए 882 करोड़ 87 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार के इस फैसले की जानकारी एक्स के जरिए दी है और पुनौराधाम के विकास की योजना के बारे में बताया है।
सीएम ने एक्स पर लिखा, “मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं के निर्माण की योजना को आज कैबिनेट से मंजूरी दे दी गई है। आज कैबिनेट में पुनौराधाम के समग्र विकास के लिए तैयार की गई वृहद योजना के लिए 882 करोड़ 87 लाख रू॰ की स्वीकृति प्रदान की गई है”।
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “इस योजना का जल्द ही कार्यारंभ कर दिया जाएगा। मैंने अगस्त महीने तक इसका शिलान्यास कराने का निर्देश दिया है। हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं। इसका श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या की तर्ज पर समग्र विकास किया जाएगा। पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण सभी देशवासियों के लिए तथा विशेष रूप से हम सभी बिहारवासियों के लिए सौभाग्य एवं गर्व की बात है”।