Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
06-Jan-2025 02:01 PM
By First Bihar
Prashant Kishore: प्रतिबंधित क्षेत्र में आमरण अनशन करने के मामले में गिरफ्तार हुए जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर राजधानी पटना में लगातार गहमागहमी बनी हुई है। पुलिस ने पीके को गिरफ्तार करने के बाद पटना सीविल कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने 25 हजार के बेल बॉन्ड पर उन्हें शर्तों के साथ जमानत दे दी लेकिन बेल मिलने के बावजूद पुलिस प्रशांत किशोर को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
दरअसल, बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने के लिए गांधी मैदान में पिछले दो जनवरी से प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे हुए थे। प्रतिबंधित क्षेत्र में आमरण अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को पटना के जिला प्रशासन ने कई बार हिदायत दी कि अगर उन्हें धरना ही देना है तो वह हाई कोर्ट द्वारा निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में जाकर आमरण अनशन करें। जिला प्रशासन की तरफ से नोटिस जारी किए जाने के बाद भी पीके अपनी जिद्द पर अड़े रहे।
आखिरकार जिला प्रशासन के निर्देश पर पटना पुलिस ने 6 जनवरी की सुबह सुबह प्रशांत किशोर को गांधी मैदान से गिरफ्तार कर लिया। पीके को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनका मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उन्हें पटना सीविल कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां कोर्ट ने 25 हजार के बेल बॉन्ड पर शर्तों के साथ जमानत दे दी। कोर्ट ने शर्त रखी कि प्रशांत किशोर अब दोबारा से प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे हालांकि अब वह कोर्ट के शर्त को मानने से इनकार कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पीके ने खुद कोर्ट में वकील की तरह जज के सामने बहस की। खुद प्रशांत किशोर के वकील शिवानंद गिरि ने कहा है कि कोर्ट ने प्रशांत किशोर को जमानत दे दी है। हमने कोर्ट में पक्ष रखा था लेकिन कोर्ट ने कंडीशनल बेल दी है। प्रशांत किशोर को शर्त पर जमानत दी गई है कि वह भविष्य में प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी तरह का कोई धरना प्रदर्शन या सरकार के खिलाफ कोई प्रोटेस्ट नहीं करेंगे या विधि व्यवस्था की समस्या पैदा नहीं करेंगे लेकिन प्रशांत किशोर इसके लिए तैयार नहीं हैं। बता दें कि प्रशांत किशोर अब भी कोर्ट में बैठे हुए हैं, वकीलों की तरफ से उन्हें समझाया जा रहा है। अगर प्रशांत किशोर कंडीशनल बेल बॉन्ड नहीं भरते हैं तो उन्हें जेल जाना होगा।
फर्स्ट बिहार के लिए पटना से गणेश सम्राट के साथ प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट..