ब्रेकिंग न्यूज़

Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल

Home / politics / Prashant Kishor Supports Kunal Kamra: कुणाल कामरा के समर्थन में आए प्रशांत किशोर,...

Prashant Kishor Supports Kunal Kamra: कुणाल कामरा के समर्थन में आए प्रशांत किशोर, बोले-वो देश-संविधान से करते हैं प्यार..इरादा गलत नहीं था

Prashant Kishor Supports Kunal Kamra: जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर कॉमेडियन कुणाल कामरा के सपोर्ट में आ गये है। उन्होंने कहा है कि कामरा अपने देश और संविधान से प्यार करते हैं।

31-Mar-2025 09:36 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Prashant Kishor Supports Kunal Kamra: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कॉमेडियन कुणाल कामरा का बचाव किया है। पीके ने कहा कि 'उन्होंने गलत इरादे से कुछ नहीं कहा..जहां तक मैं कुणाल कामरा को जानता हूं, उनकी कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता नहीं है। वह उन लोगों में से हैं जो अपने देश और संविधान से प्यार करते हैं।'


प्रशांत किशोर ने कहा कि 'कुणाल कामरा मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही थीं, जिनसे विवाद पैदा हुआ। लेकिन जहां तक मैं कुणाल कामरा को जानता हूं, उनका कोई गलत मकसद नहीं है। जो लोग सोचते हैं कि वे राजनीति कर रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं करेंगे।' कामरा का बचाव करते हुए पीके ने कहा कि 'कुणाल कामरा जैविक खेती करते हैं। इसके साथ ही वह स्टैंडअप कॉमेडी भी करते हैं। उनकी कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता नहीं है। वह उन लोगों में से हैं जो अपने देश से प्यार करते हैं।' उन्होंने कहा कि 'हो सकता है कि उन्होंने अपने शब्दों का चयन गलत तरीके से किया हो। अगर उन्होंने ऐसा किया है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि वह देश और उसके संविधान का सम्मान करते हैं।'


आपको बता दें कि कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे को लेकर तंज कसा था। मुंबई के द हैबिटेट स्टूडियो में एक शो के दौरान कामरा ने बिना नाम लिए शिंदे पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने एक गीत के जरिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम को ‘गद्दार’ बताया था। कामरा के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया। कामरा के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।