Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
17-Jul-2025 06:45 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शुक्रवार को बिहार बदलाव यात्रा के दौरान बांका के अमरपुर और जमुई के झाझा में जनसभा करने पहुंचे। बांका के अमरपुर में जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तंज करते हुए तीखा सवाल पूछ लिया।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के मोतिहारी आगमन को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि वो चौथी बार बिहार आ रहे हैं। मैं लगातार कह रहा हूं कि मोदी जी को यह बताना चाहिए कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था कब सुधरेगी, युवाओं का पलायन कब रुकेगा? बिहार में फैक्ट्री कब लगेगी ताकि हमारे बच्चों को गुजरात न जाना पड़े। हमें रेल या सड़क नहीं चाहिए, वो हमलोग खुद कर लेंगे।
इससे पहले प्रशांत किशोर ने आज बांका और जमुई की जनसभाओं में मौजूद लोगों से कहा कि इस बार अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट कीजिए। अपने बच्चों की चिंता करना लालू प्रसाद से सीखिए। लालू प्रसाद का बेटा 9वीं पास भी नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने और दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके बच्चे मैट्रिक, बी.ए. (B.A), एम.ए. (M.A) कर चुके हैं, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है।
उन्होंने कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद बांका के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा।
पटना के पारस अस्पताल में हुए हत्याकांड को लेकर बिहार सरकार और एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) कुंदन कृष्णन पर हमला बोला। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की कानून-व्यवस्था अभी और बिगड़ेगी। वजह कि पूरा प्रशासन शराब और बालू से कमाई करने में लगा है। सभी मंत्री ट्रांसफर-पोस्टिंग से अवैध उगाही में लगे हैं। यह लोग कानून का काम कब करेंगे? जब सरकार का मुखिया ही अचेतन अवस्था में होगा, तब तो स्थिति बिगड़ेगी ही।
उन्होंने एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) कुंदन कृष्णन के बयान को लेकर कहा कि यह ऐसे अधिकारियों और सरकार की मानसिकता को दिखाता है। जिम्मेवारी लेने के बजाए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की बजाए समाज पर या किसान मजदूर पर दोषारोपण कर रहे हैं। पारस अस्पताल का वीडियो देख लीजिए, पैंट-शर्ट पहने लोग जाकर गोली मारते दिख रहे हैं, एडीजी को अगर ये किसान दिख रहे हैं तो उन्हें अपने आंख के जांच की जरूरत है।