Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
12-Jan-2025 01:49 PM
By First Bihar
Bihar Politics: आरजेडी ने अपने एक्स हैंडल से बीजेपी नेताओं को लेकर विवादित पोस्ट लिखकर बिहार की सियासत को गर्म कर दिया है। बीजेपी के साथ साथ अब उसकी सहयोगी नीतीश कुमार की जेडीयू ने आरजेडी के पोस्ट को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। आरजेडी के पोस्ट को लेकर बिहार में नया सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है।
शिवहर पहुंचे जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरजेडी के पोस्ट पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल लंपट राजनीति का पर्याय है और जिस शब्द का इस्तेमाल एक पार्टी के संदर्भ में किया है, सभ्य समाज में किसी को इज्जाजत नहीं दी जा सकती है। पता नहीं है चरवाहा की विद्यालय से ज्ञान लेकर के उसने राजनीतिक ट्वीट किया है।
उन्होंने कहा कि घर में इस्तेमाल करता हुआ लिखने वाला, सामाजिक रूप से उसका इस्तेमाल करता होगा या राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में आपसी संवाद में कार्यकर्ता इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं। तेजस्वी यादव क्या आपकी सहमति से आरजेडी के ऑफिशल ट्वीट में एक राजनीतिक दल के बारे में तो टिप्पणी की गई है तो माफी मांगी है नहीं तो जवाब बड़ा जहरीला मिलेगा।
वहीं तेजस्वी के यह कहने पर कि नीतीश कुमार से गठबंधन कुल्हाड़ी पर पैर मारने के बराबर है, इसपर नीरज ने कहा कि क्या जेडीयू एप्लीकेशन लेकर उनके यहां गया था। लालू यादव ने ही नीतीश कुमार को पहले फोन किया था, तेजस्वी यादव राजनीति में 420 नहीं बने, आर्थिक अपराध में 420 हैं। नीतीश कुमार क्लाइमेट लीडर घोषित हुए हैं। नीतीश कुमार को ग्लोबल थिंकर कहा गया है और आपको 420 आर्थिक अपराधी इकाई अपराधी है। जाकर अपने पिता से पूछिए कि इतना माल कहां से कमाए हैं।
बता दें कि, आरजेडी के आधिकारिक एक्स हेंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो तेजस्वी यादव का है, जिसमें वर प्रेस को संबोधित कर रहे हैं। 49 सेकेंड के वीडियो में तेजस्वी यादव बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की वकालत करते नजर आ रहे हैं और पूछा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब दोगे। आरजेडी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “दोगले भाजपाईयों को बिहारियों की अत्यधिक चिंता हो रही है तो बिहार तो “विशेष राज्य” का दर्जा क्यों नहीं दे देते?”
रिपोर्ट- समीर कुमार झा