जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय
28-Jan-2021 06:27 PM
DELHI : 2 महीने से ज्यादा वक्त से चल रहा किसान आंदोलन अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की भारी तैनाती के पीछे किसान नेता राकेश टिकैत ने साफ कर दिया कि वह किसी भी कीमत पर सरेंडर नहीं करेंगे। इस वक्त गाजीपुर बॉर्डर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। राकेश टिकैत फिलहाल अपने संगठन के नेताओं के साथ मंच पर मौजूद हैं और पुलिस उनसे बातचीत कर रही है।
राकेश टिकैत ने जिस वक्त यह ऐलान किया कि वह सरेंडर नहीं करेंगे उसी वक्त पुलिस उनके सामने खड़ी थी। अब प्रशासन के अधिकारी राकेश टिकैत से बातचीत कर रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर से आ रही खबर के मुताबिक किसानों ने धरने के लिए जो तंबू लगाया हुआ था उसे अब हटाने का काम शुरू हो चुका है। 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद अब तक 44 किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। लगातार आरोप लगा रहे हैं कि सरकार में आंदोलन में फूट डाली और साजिश के तहत 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर के दौरान हिंसा कराई गई।
लगभग 3 घंटे पहले गाजीपुर बॉर्डर पर जिस तरह सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही थी उसके बाद यह संकेत मिलने लगे थे कि अब किसान आंदोलन के खिलाफ सरकार कड़े एक्शन के मूड में है। योगी सरकार ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि किसानों का आंदोलन जहां कहीं भी चल रहा है उसे खत्म कराया जाए। गाजीपुर बॉर्डर पर अभी भी हालात तनावपूर्ण बना हुआ है।