ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / PM Modi Mauritius Visit: मॉरीशस में PM मोदी का ठेठ बिहारी अंदाज में...

PM Modi Mauritius Visit: मॉरीशस में PM मोदी का ठेठ बिहारी अंदाज में हुआ जोरदार स्वागत, पारंपरिक गीत गावई गाकर महिलाओं ने किया वेलकम

PM Modi Mauritius Visit: मॉरीशस पहुंचे पीएम मोदी का ठेठ बिहारी अंदाज़ में जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी के स्वागत में पारंपरिक बिहारी गीत गावई गाया गया।

11-Mar-2025 11:23 AM

By KHUSHBOO GUPTA

PM Modi Mauritius Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे हैं। सर शिवसागर रामगुलाम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का शानदार और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। पीएम मोदी 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भी इस समारोह में हिस्सा लेगी।


होटल पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का बिहारी परंपरा में स्वागत किया गया। पीएम मोदी का स्वागत पारंपरिक भोजपुरी संगीत समारोह, गीत गावई के माध्यम से किया गया। गीत गावई में महिलाओं ने गाया, "धन्य है देश हमारा हो, मोदी जी पधारे हैं।" गीत गवई, बिहार के भोजपुरी क्षेत्र से आई महिलाओं द्वारा मॉरीशस में लाई गई एक सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह गीत बिहार की लोकगीत है, जिसे मॉरिशस में रहने वाली महिलाओं ने सदियों से विरासत के रूप में संजो कर रखा था। इस गीत को दिसंबर 2016 में यूनेस्को द्वारा सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया था।


प्रधानमंत्री के मॉरीशस यात्रा को लेकर भारतीय प्रवासी समुदाय के लोग काफी खुश नजर आये। प्रधानमंत्री की यह यात्रा मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम के निमंत्रण पर हो रही है। यात्रा के दौरान दोनों देश दक्षता विकास, व्यापार और सीमा पार वित्तीय अपराधों से निपटने के क्षेत्रों में सहयोग के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।