Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
14-Jul-2025 05:24 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 जुलाई को मोतिहारी दौरे को लेकर भाजपा नेताओं का जिलास्तरीय दौरा लगातार जारी है। इसी क्रम में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मोतिहारी पहुंचे और एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मोतिहारी में होने वाला यह कार्यक्रम अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक होगा। इसमें तीन लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह मोदी की गारंटी है। तेजस्वी यादव द्वारा पत्रकारों पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह केवल पत्रकार का नहीं बल्कि पूरे बिहार का अपमान है। पत्रकार, जो देश के चौथे स्तंभ हैं, बिना संसाधनों के दिन-रात मेहनत करते हैं, उनका अपमान किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। यह टिप्पणी निंदनीय है।
इस मौके पर मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि यह ऐतिहासिक बात है कि कोई प्रधानमंत्री अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में एक ही जिले में छठी बार आ रहा है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार और मोतिहारी के प्रति विशेष लगाव स्पष्ट होता है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई प्रधानमंत्री 10 वर्षों तक पद पर रहा, फिर भी वह छह बार पूरे बिहार भी नहीं आया, जिले की तो बात ही छोड़िए।
रिपोर्ट: सोहराब आलम, मोतिहारी