1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
14-Feb-2025 06:18 AM
By KHUSHBOO GUPTA
PM Modi Donald Trump Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर हैं। भारतीय समयानुसार बुधवार देर रात पीएम मोदी वॉशिंगटन पहुंचे। आज पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती नजर आई। डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को लेकर कहा,'मोदी मुझसे भी ज्यादा सख्त नेगोशिएटर हैं और उनका मेरे साथ कोई मुकाबला नहीं है। ' डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली अमेरिका यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरे के पहले दिन ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की।
डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा- 'पीएम मोदी मुझसे बेहतर नेगोशिएटर हैं'। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दोनों देशों के बीच 'बहुत एकता और बहुत दोस्ती है।' पीएम मोदी के साथ अपनी मीटिंग के दौरान ट्रंप ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध और भी मजबूत होने जा रहे हैं। जब उनसे उनके और पीएम मोदी के बीच संबंधों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा,'किसी भी चीज़ से ज़्यादा, हमारे (पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप) बीच बहुत एकता है, हमारी बहुत अच्छी दोस्ती है। मुझे लगता है कि यह और भी करीब आने वाला है, लेकिन हमें देशों के रूप में एकजुट रहना चाहिए। हम दोस्त हैं और हम ऐसे ही बने रहेंगे।'
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीया वार्ता के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने अपने द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक दोगुने से भी अधिक बढ़ाकर 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। साझा प्रेस क्रांफ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और अमेरिका एक साथ खड़े रहेंगे। हम इस बात पर सहमत हैं कि सीमा पार आतंकवाद के उन्मूलन के लिए ठोस कार्रवाई आवश्यक है। मैं राष्ट्रपति का आभारी हूं कि उन्होंने 2008 में भारत में नरसंहार करने वाले अपराधी को अब भारत के हवाले करने का निर्णय किया है। भारत की अदालतें उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगी।