ब्रेकिंग न्यूज़

जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय

Home / politics / 'गलती से भी इंडी गठबंधन का बटन दबाया तो वोट बेकार' : पीएम...

'गलती से भी इंडी गठबंधन का बटन दबाया तो वोट बेकार' : पीएम मोदी बोले- कांग्रेस और लालटेन वालों ने बिहार में अंधेरगर्दी फैलाई है

13-May-2024 11:46 AM

By First Bihar

HAJIPUR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाजीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए को दिया आपका हर एक वोट केंद्र में मजबूत सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आरजेडी, कांग्रेस और इंडी गठबंधन को अगर किसी ने गलती से भी बटन दबा दिया तो उसका वोट तो बेकार जाना तय है।


पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोग तो काफी समझदार होते हैं। वह बेकार जाने वाला काम कभी करते ही नहीं हैं। इसलिए अपना वोट सरकार बनाने के लिए दीजिए और देश बनाने के लिए दीजिए। अपने और अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए दीजिए। 


उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों के सामर्थ्य और उनकी समझदारी का मैं बहुत सम्मान करता हूं। लेकिन यह देखकर दुख होता है कि सामाजिक न्याय के नाम पर लालटेन वालों ने बिहार में कितनी अंधेरगर्दी फैलाई है। इन लोगों ने बिहार के लोगों को गरीबी और अभाव में धकेल दिया है। जंगलराज दिया और सबको बर्बाद किया और खुद अपने लिए आलीशान महल खड़े कर लिए। ऐसे लोग बिहार का कभी भी भला नहीं कर सकते हैं।


प्रधानमंत्री ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस में बिहार को आगे बढ़ाने की इच्छाशक्ति ही नहीं है। वह लोग तो सोच रहे हैं कि जितना समय बचा है, खुद के लिए जितना लुटना है लूट लो। ये लोग अपने बच्चों को सेट करने में लगे हैं। उनको बिहार की जनता की परवाह नहीं है। ये लोग विकास के कार्यों से भागते हैं। क्योंकि उसमें मेहनत लगती है। इन लोगों के नकारेपन ने बिहार के कई अमूल्य दशक बर्बाद कर दिए हैं। ऐसे लोगों से हमे बिहार को बचाकर रखना है। कांग्रेस और आरजेडी इन दोनों पार्टियों ने तुष्टीकरण को अपना सबसे बड़ा राजनीतिक हथियार बनाया है।