1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
12-Feb-2025 08:13 AM
By KHUSHBOO GUPTA
PM Modi in Paris: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पेरिस में एआई एक्शन समिट से इतर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा और बेटों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने वेंस परिवार के साथ मुलाकात की अपनी तस्वीरों को एक्स पर शेयर किया है। फोटो में पीएम मोदी वेंस के बेटे इवान और विवेक से साथ खड़े हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी.. वेंस के बेटे विवेक के बर्थडे में भी शामिल हुए और गिफ्ट भी दिया, तो वेंस ने पीएम मोदी को दयालु बताते हुए उनका आभार जताया है।
पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति के परिवार से मुलाकात की तस्वीरों को एक्स पर साझा कर लिखा, 'अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और उनके परिवार के साथ एक अद्भुत बैठक हुई। हमने विभिन्न विषयों पर बहुत अच्छी बातचीत की। उनके बेटे विवेक के जन्मदिन का जश्न मनाने में उनके साथ शामिल होकर खुशी हुई।' अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी बहुत दयालु हैं और हमारे बच्चों ने सच में गिफ्ट्स का लुत्फ उठाया। मैं इस अद्भुत बातचीत के लिए उनका आभारी हूं।'
आपको बता दें कि इससे पहले पीएमओ इंडिया द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में प्रधानमंत्री को वेंस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करते देखा गया था। जिसमें उन्होंने फ्रांस के साथ सम्मेलन के सह-अध्यक्ष के रूप में एआई पर पीएम मोदी के पॉजिटिव रवैये का स्वागत भी किया।