Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
09-Jul-2025 06:42 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: महागठबंधन के बिहार बंद को लेकर जनसुराज के संरक्षक प्रशांत किशोर ने जमकर हमला बोला। कहा कि इसका असर कहीं देखने को नहीं मिला। आज हजारों जनता यहां मेरी सभा में आयी है, अब आप समझ सकते हैं कि लोग किसकी बात सुन रहे हैं? बिहार बंद में सड़क पर टायर जलाने वाले 10-5 RJD के गुंडा तत्व हैं, बाकी बिहार की जनता सड़क पर उनको बिहार से कोई मतलब नहीं है।
पीके ने आगे कहा कि ये नेता लोग घर में AC में बैठकर बिहार को परेशान कर रहे हैं। हमलोग को चक्का जाम नहीं चाहिए, हमलोग को बिहार में फैक्ट्री चाहिए। हमलोग को हड़ताल नहीं, बिहार में रोजगार चाहिए। इलेक्शन कमिशन के द्वारा नाम काटा जा रहा है उसका विरोध होना चाहिए। अगर घेरना है तो इलेक्शन कमिशन को घेरो, मोदी आते हैं उनको घेरो गरीब जनता को क्यों परेशान करते हो।
जन सुराज यात्रा के नेतृत्वकर्ता और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) ने INDIA ब्लॉक द्वारा बुलाए गए बिहार बंद पर जमकर हमला बोला है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार बंद का जनता पर कोई असर नहीं पड़ा है। PK ने कहा कि आज मेरी सभा में हजारों लोग मौजूद हैं,यही बता रहा है कि जनता किसकी बात सुन रही है। उन्होंने RJD पर निशाना साधते हुए कहा कि सड़क पर टायर जलाने वाले 10-5 गुंडा तत्व हैं,बाकी बिहार की जनता का इससे कोई लेना-देना नहीं।
ये नेता लोग AC में बैठकर जनता को परेशान कर रहे हैं। हमें चक्का जाम नहीं बिहार में फैक्ट्री चाहिए। प्रशांत किशोर ने युवाओं की आकांक्षाओं को सामने रखते हुए कहा कि हमें चक्का जाम नहीं, हमें बिहार में फैक्ट्री चाहिए। हमें हड़ताल नहीं,हमें रोजगार चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर विरोध करना है,तो इलेक्शन कमीशन के गलत फैसलों के खिलाफ प्रदर्शन करो या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर सवाल उठाओ लेकिन गरीब जनता को परेशान मत करो।