बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
22-Apr-2025 01:36 PM
By FIRST BIHAR
Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की सिंगर पत्नी ज्योति सिंह की एक बार फिर से सियासत में चर्चा तेज हो गई है। ज्योति के औरंगाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। पवन सिंह और ज्योति सिंह का चुपके से औरंगाबाद और रोहतास आना-जाना कयासों के पीछे की बड़ी वजह है।
सोमवार को ज्योति सिंह एक बार फिर चुपके से औरंगाबाद पहुंच गईं। मीडिया से बातचीत के दौरान ज्योति सिंह ने बताया कि काराकाट के 6 विधानसभा क्षेत्र में से जहां से भी उन्हें पार्टी टिकट देवी वहां से वह चुनाव लड़ेंगी। जब उनसे पूछा गया कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी तो उन्होंने स्पष्ट कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ इतना कहा कि बातचीत चल रही है।
ज्योति सिंह ने कहा कि पिछले दिनों उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिसके कारण एक –डेढ महीने का गैप हो गया लेकिन अब वह फिर से एक्टिव हो गई हैं। थोड़ा समय और लगेगा सबकुछ क्लियर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को विधानसभा का चुनाव लड़ना है शायद उनमें से कोई भी अभी सबकुछ क्लियर नहीं कर सकता है ऐसे में थोड़ा और वक्त लगेगा। मेरे लिए यह सबकुछ नया है तो थोड़ा टाइम तो लगेगा ही।
उन्होंने कहा कि जनता का इतना प्यार मिल रहा है कि उन्ही के भरोसे यह कह रही हूं कि पार्टी जहां से टिकट देगी वहां से चुनाव लड़ूंगी। उन्होंने दवा किया किया काराकाट के किसी भी विधानसभा से वह चुनाव लड़ेंगी तो उनकी जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए जो भी बेहतर गठबंधन और पार्टी होगी उसके साथ जाएंगे। बिहार के लोगों के लिए काम करना है ऐसे में जिस भी पार्टी से मौका मिलेगा उसके टिकट पर चुनाव लड़ूंगी।