ब्रेकिंग न्यूज़

वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Home / politics / पटना संग्रहालय और बिहार म्युजियम का CM नीतीश ने किया भ्रमण, प्रस्तावित नए...

पटना संग्रहालय और बिहार म्युजियम का CM नीतीश ने किया भ्रमण, प्रस्तावित नए बस स्टैंड के निर्माण स्थलों का भी किया निरीक्षण

17-Nov-2021 09:18 PM

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना संग्रहालय और बिहार म्युजियम का भ्रमण किया। वही नए प्रस्तावित बस अड्डा के निर्माण को लेकर विभिन्न स्थलों का भी निरीक्षण किया। पटना संग्रहालय  का भ्रमण के दौरान वहां चलाए जा रहे अपग्रेडेशन एवं एक्सटेंशन कार्यों की सीएम नीतीश ने जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पाटलिपुत्र एक ऐतिहासिक स्थल है। पुरातात्विक दृष्टिकोण से पटना संग्रहालय का यह स्थल काफी महत्वपूर्ण है। इसके एक हिस्से में खोदाई कराना आवश्यक है, ताकि पुरातात्विक अवशेषों की प्राप्ति से यहां के इतिहास के बारे में विशेष जानकारी मिल सकेगी। 


पटना म्युजियम के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पटना म्युजियम के ग्राउंड प्लान, पटना म्यूजियम सब-वे लेबल प्लान तथा पटना म्यूजियम एवं बिहार म्युजियम की अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी को लेकर प्रस्तावित सब-वे की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पटना म्युजियम एवं बिहार म्युजियम को जोड़ने वाले अंडरग्राउंड टनल बनाने की योजना की विस्तृत जानकारी ली और निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 


अधिकारियों के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग पटना म्युजियम एवं बिहार म्युजियम आते हैं और आगे भी आयेंगे। इसे ध्यान में रखते हुये यहां पार्किंग की समुचित व्यवस्था करें ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि पाटलिपुत्र एक ऐतिहासिक स्थल है। पुरातात्विक दृष्टिकोण से पटना म्युजियम का यह स्थल काफी महत्वपूर्ण है। इस दृष्टिकोण से पटना म्युजियम के एक हिस्से में खुदाई कराना आवश्यक है। ताकि पुरातात्विक अवशेषों की प्राप्ति से यहां के इतिहास के बारे में और विशेष जानकारी मिल सकेगी।


पटना म्युजियम भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री बिहार म्युजियम भी गये। बिहार म्युजियम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पटना म्युजियम एवं बिहार म्युजियम को जोड़ने वाले अंडरग्राउंड पथ के निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पटना म्युजियम एवं बिहार म्युजियम के भ्रमण के पश्चात् नये प्रस्तावित बस अड्डे के निर्माण हेतु फुलवारीशरीफ के मुरादपुर, बिहटा के नेउरा तथा कन्हौली में स्थल निरीक्षण किया।


इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, अपर सचिव कला संस्कृति एवं युवा विभाग दीपक आनंद, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image